पीएम मोदी का काशी दौरा: बाबतपुर से रिंग रोड तक रहेगा उत्सव का माहौल, कल पहुंचेंगे सीएम योगी

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए 25 अक्तूबर को बाबतपुर से रिंग रोड तक उत्सव का माहौल रहेगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। पीएम मोदी बाबतपुर से रिंग रोड स्थित जनसभा स्थल तक सड़क मार्ग से आएंगे। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं और काशीवासियों की ओर से उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।

एयरपोर्ट से रिंग रोड तक प्रमुख स्थानों पर बटुक स्वस्तिवाचन के साथ शंखनाद करेंगे। पार्टी के कार्यकर्ता जगह-जगह खड़े होकर पुष्पवर्षा करेंगे। इसके साथ ही 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण पर पीएम के धन्यवाद के लिए होर्डिंग लगाई जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली से पहले काशीवासियों को पांच हजार दो सौ करोड़ रुपये की 30 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके साथ ही देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए यहीं से आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी के आगमन से पहले परियोजनाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

एसपीजी ने किया रूट और जनसभा स्थल का निरीक्षण

स्पेशल प्रोटक्शन ग्रुप (एसपीजी) के सदस्य बृहस्पतिवार को पहुंच गए और पीएम के रूट के साथ ही जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। मंच के पीछे ही प्रधानमंत्री कार्यालय तैयार करने की सहमति दे दी गई है। उससे थोड़ी दूरी पर मुख्यमंत्री कॉटेज बनाया जाएगा। एसपीजी ने मंच तक पीएम के पहुंचने के रास्ते पर भी प्रशासन के अधिकारियों के साथ मंथन किया। उधर, बाबतपुर से जनसभा स्थल तक 29 किलोमीटर के रूट पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थान भी चिह्नित किया गया है।

23 को सीएम के सामने तय होगी फाइनल सूची
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 अक्तूबर को वाराणसी आएंगे। मुख्यमंत्री पहले पीएम आगमन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और इसके बाद वे परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन भी करेंगे। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि 30 परियोजनाओं की सूची पर सहमति मिली है। मगर, मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद इस पर अंतिम निर्णय लेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले प्रशासन अब परियोजनाओं को पूरा करने के साथ ही उसे संवारने में जुट गया है।

जिले से 45 हजार किसान रैली में होंगे शामिल
किसानों के मुद्दे पर मुखर विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देने लिए भाजपा ने रैली में 45 हजार किसानों को शामिल कराने का लक्ष्य रखा है। इसमें 30 हजार किसान जिले और 15 हजार किसान महानगर से जनसभा स्थल में पहुंचेेंगे। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों के साथ किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को भी लगाया गया है। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री जयनाथ मिश्र ने बताया कि घर घर जाकर किसानों को निमंत्रण दिया जा रहा है।

यह भी देखे:-

अलग-अलग सड़क हादसे में तीन की मौत
ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन
आर्बिट्रेशन वादों की विशेष लोक अदालत का किया जायेगा आयोजन, पढ़िए पूरी खबर
76 वर्षी बुजुर्ग महिला 18 वीं मंजिल से गिरी, मौत
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों ने उठाया लाभ
SIR प्रक्रिया की खामियों पर जिला कांग्रेस का हमला, अव्यवस्थित सिस्टम पर जमकर बरसी कांग्रेस पार्टी
झांसी: मालगाड़ी में गार्ड की जगह मशीन संभालेगी संचालन व्यवस्था, 900 डिवाइस तैयार करने का दिया गया ऑर...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में "स्कूल लिडर्स मीट : एक्सप्लोरिंग द फ्युचर डायरेक्शन ऑफ एजुकेशन" का आयोज...
एसीपी ने आधा दर्जन गाँवो मे लगाई चौपाल,लोगों की सुनी समस्या
Weather Update 5 August: दिल्ली-यूपी और हरियाणा में अगले कुछ घटों में हो सकती है बारिश
यमुना एक्सप्रेसवे : तेज रफ्तार कार पलटी, एक की मौत
गौतमबुद्धनगर में किसान दिवस पर समाधान और संवाद का सफल आयोजन
पुलित्जर पुरस्कार विजेता भारतीय पत्रकार दानिश की तालिबान हमले मे मौत, कोरोना काल मे खींची थी सबसे दर...
फर्नीचर की कंपनी में लगी भीषण आग 
50 KM साइकिल राइड के साथ- साथ वृक्षारोपण
ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल में विश्व नृत्य दिवस मनाया गया