चीन में कोरोना की वापसी से दहशत: फिर से घरों में कैद हुए लोग, स्कूल बंद और उड़ानें हुईं रद्द

चीन में एक बार फिर से कोरोना वायरस की वापसी हो रही है। इससे लोग दहशत में हैं। कई फ्लाइटें रद्द हो चुकी हैं। स्कूल बंद किए जा रहे हैं। फिर से वही तस्वीर नजर आ रही है, लोग घरों में कैद हो रहे हैं। कुछ जगहों पर फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस फैलाने वाले चीन में फिर से महामारी के प्रकोप बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि, सरकार महामारी के प्रसार को देखते हुए सख्ते में आ गई है। सरकार ने लोगों से जरूरी होने पर ही बाहर निकलने को कहा है। इसके अलावा वायरल से लड़ने के लिए सरकार ने बड़े स्तर पर टेस्टिंग शुरू कर दी है। मालूम हो कि चीन से ही पूरी दुनिया में कोरोना वायरस  फैला था। अब एक चीन ने एक बार फिर सबकी टेंशन बढ़ा दी है।

चीन में ये ज्यादातर मामले देश के उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी प्रांत से सामने आए हैं। सरकार ने इन इलाकों प्रतिबंध कड़े कर दिए हैं। सामने आ रहे नए मामलों के लिए एक वृद्ध दंपती को जिम्मेदार बताया जा रहा है, जो एक टूरिस्ट ग्रुप का हिस्सा था। यह दंपति गांसू प्रांत के सियान और इन मंगोलिया में आया था। उनकी यात्रा के दौरान कई मामले दर्ज किए गए। बीजिंग समेत पांच प्रांतों में ऐसे संक्रमित लोग मिले हैं जो इस दंपती के सपर्क में आए थे।संक्रमण वाली जगहों पर मनोरंजन स्थलों पर भी ताले लगा दिए गए हैं। चीन में घरेलू स्तर पर अब तक कोरोना वायरस को नियंत्रित करके रखा गया लेकिन लगातार पांचवे दिन कोरोना के नए मामले देख देश की चिंता बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में 13 नए मामले सामने आए हैं। मगर सरकार ने इसके लिए कड़े कदम उठा लिए हैं ताकि हालात काबू में रहे।

यह भी देखे:-

शारदा में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
ग्रेटर नोएडा के ओमेक्स कनॉटप्लेस में बना 'ओह ताज' आम जनता के लिए खुला
एस्टर पब्लिक स्कूल नोएडा एक्सटेंशन ने अपना वार्षिक समारोह "शिवोहम" नाम से धूमधाम से मनाया
डेल्टा वेरिएंट : WHO की चेतावनी, जल्द ही विश्व स्तर पर बन जाएगा सबसे प्रमुख कोरोना का स्ट्रेन
नोएडा : पीएम मोदी ने की जनसभा, भाषण में सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की
दादरी में 29 मार्च को ‘समाजवादी सामान्य भाईचारा रैली’, अखिलेश यादव करेंगे संबोधित
श्री बालाजी मानव सेवा समिति ने मनाया अपना 11वां वार्षिक महोत्सव
कासना थाना पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर मोबाईल लूटेरे , लूट के 14 मोबाईल बरामद
61 फिट की त्रिकालदर्शी भगवान भोले की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण
गौतमबुद्ध नगर में क्या है कोरोना का हाल, जानिए
ईकोटेक - 3 थाना पुलिस की तत्परता से लापता बच्चे सकुशल बरामद , परिजनों ने ली चैन की सांस
पुलिस हिरासत में मौत, जांच में जुटे आला अधिकारी
जैन आचार्य लोकेशजी ने किया अखिल भारतीय मेयर व आरडब्ल्यूए शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, कहा – “संयमित जीवन...
जिला निर्वाचन अधिकारी ने फूल मंडी फेस-2 नोएडा पहुंचकर स्ट्रांग रूम का किया स्थलीय निरीक्षण
चिंता की बात : प्रदूषण के कारण बढ़ रहे हैं राजधानी में सांस के रोगी
किसानों के अधिकारों की अनदेखी पर आजाद समाज पार्टी का विरोध, आंदोलन की चेतावनी