Petrol-Diesel के रेट में फिर हो गया बड़ा इजाफा, आज इतने रुपए मिल रहा है 1 लीटर तेल

नई दिल्‍ली, पीटीआइ। पेट्रोल और डीजल के रेट में शुक्रवार को फिर बड़ी बढ़ोतरी की गई। पेट्रोल जहां 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है, वहीं डीजल की कीमत भी इतनी ही बढ़ी है। इस बढ़ोतरी से पेट्रोल अब दिल्‍ली में बढ़कर 106.89 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। वहीं डीजल भी 95.62 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इससे ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। इससे पहले गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।
लगातार 4 दिन कीमतों में हर दिन 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। जहां पेट्रोल पहले ही देश के सभी प्रमुख शहरों में 100 रुपये प्रति लीटर या उससे अधिक का आंकड़ा छू चुका है, डीजल भी एक दर्जन से अधिक राज्यों में उस स्तर को पार कर चुका है और श्रीनगर से लेकर चेन्नै तक कई शहरों में 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है। सबसे महंगा ईंधन राजस्थान के सीमावर्ती शहर गंगानगर में है।

शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव (रुपए प्रति लीटर)

शहर पेट्रोल डीजल

दिल्ली 106.89 95.62

मुंबई 112.78 103.68

चेन्नै 103.92 99.92

कोलकाता 107.44 98.78

भोपाल 115.54 104.89

रांची 101.23 100.90
बेंगलुरु 110.61 101.49

यह भी देखे:-

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो द्वारा आई आई एम टी कॉलेज में लगाये गये रक्तदान शिविर में 107 विद्यार्थियों न...
लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज, साइबर सुरक्षा बड़ी चुनौती: स्तुत...
वॉरियर्स क्लब के जांबाजों ने कराटे चैंपियनशिप में दिखाया दम, जीते 5 मेडल
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मातृपीठ द्वारा बनाया जाएगा सबसे बड़ा दुर्गा पूजा पंडाल, 29 सिंतबर से मेगा उत्स...
किसान एकता मंच के पदाधिकारी पहुंचे गाजीपुर बॉर्डर राकेश टिकैत का किया समर्थन
विश्व क्षय रोग दिवस : आईटीएस डेंटल कॉलेज संस्थान द्वारा मरीजों को पोषण पोटली का वितरण
Delta Plus Variant India: क्या नए डेल्टा प्लस वैरिएंट को बेअसर कर सकती हैं भारतीय वैक्सीन? शोध में ज...
Bodhi Taru International School organised ‘Neverland’-The Infotainment Summer Camp
अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अर्टिगा कार भी बरामद
हाईकोर्ट की केंद्र सरकार को लताड़, भीख मांगिए या चोरी कीजिए, अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति कीजिये
अगले हफ्ते बुलाई जाएगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, पार्टी अध्यक्ष के चुनाव पर खत्म होगा असमंजस!
जीएल बजाज में दीक्षांत समारोह 18 दिसंबर को, होनहार छात्रों के सम्मानित
लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, जहांगीरपुर में कारोबार ठप
गौशालाओं में चारा-पानी, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाएं हों मजबूत : महेश कुमार शुक्ल
नाबालिक से दुष्कर्म और अश्लील क्लिप बनाने के आरोपी को सात साल का कारावास
देश मे आर्थिक आपातकाल जैसे हालात : सुधीर भाटी