कामयाबी : ट्रैफिक पुलिसकर्मी का अपहरणकर्ता चोरी की कार सहित गिरफ्तार


पुलिस को ट्रैफिक पुलिसकर्मी का अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हाथ लगी है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई स्विफ्ट कार भी बरामद की है। यह कार चोरी की बताई जा रही है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
बीते 17 अक्टूबर को घोड़ी बछेड़ा गांव निवासी सचिन रावल ने सूरजपुर गोल चक्कर से स्विफ्ट कार में बैैैठाकर अपहरण कर लिया था। सूचना के बाद पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया था। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने पुलिसकर्मी को अजायबपुर पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर फैंककर फरार हो गया था। सोमवार शाम को पुलिस को सुुुचना मिली थी कि सचिन स्विफ्ट कार में सवार होकर कहीं जा रहा है। पीछाकर आरोपी को पुलिस ने 130 मीटर रोड़ तिलपता गोलचक्कर के करीब दबोच लिया।

टेस्ट ड्राइव के बहाने गुरुग्राम से चुराई थी स्विफ्ट कार
आरोपी ने करीब 2 वर्ष पहले गुंडगांव में एक एजेन्सी से टेस्ट ड्राइव के बहाने स्विफ्ट कार को चुराया था। मौका पाकर वह कार को लेकर भाग गया था।

फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर चला रहा था कार
आरोपी अपने ही गांव घोड़ी बछेड़ा के रहने वाले जयवीर सिंह की कार की नम्बर प्लेट यूपी 16 सीपी 1572 चोरी की कार को चला रहा था। जयवीर सिंह के पास भी नीले रंग की स्विफ्ट कार है।

यह भी देखे:-

रंजिश में हुई किसान की हत्या , एक आरोपी गिरफ्तार
डॉक्टर ने पड़ोस की बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित
उत्तर प्रदेश : पुलिस ने एक और कुख्यात कलुआ को एनकाउंटर में किया ढेर
डीएम बी.एन . सिंह ने दो के खिलाफ लगाया लगाय गैंग्स्टर
शातिर चोर गिरफ्तार, 6 मोबाइल फोन बरामद
ग्रेटर नोएडा : बाइक सवार बदमाशों का बोलबाला, चलते ऑटो से युवक को गिराकर लूट, युवक घायल, चौकी इंचार्ज...
नोएडा में युवक की नृशंस हत्याः मीट की दुकान पर सामान लेने के दौरान हुआ विवाद, आरोपी फरार
सनसनी : अंसल प्लाजा में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
पत्नी को  तीन तलाक देने वाला शौहर गिरफ्तार, दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने का आरोप 
बैंक कर्मी बनकर की लाखों रुपए की ठगी
प्रोफेसर को बंधक बनाकर बदमाशों ने कार लूटी, पीड़ित को लुटेरों ने किराये के लिए दिए 500 रुपये
अरबो के भूमि घोटाले मैं गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध एक आरोपी गिरफ्तार,सरगना यशपाल है जेल में
पुलिस एनकाउंटर में बदमाश को लगी गोली, 65 लाख रुपये के लूट का था मुख्य आरोपी
छात्रों को गांजा सप्लाई करने वाला गिरोह का पर्दाफाश , गांजे की बड़ी खेप पकड़ी
नोएडा में धर्मांतरण का खेल, ईसाई धर्म अपनाने का दिया जा रहा था लालच, 6 गिरफ्तार
UPDATE : बुजुर्ग किसान की खेत में गोली मारकर हत्या