रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ करने वाले 12 छात्र गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा : थाना बीटा-2 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर अल्फा -2 स्थित के.बी. कॉम्प्लेक्स में स्थित गोदावरी रेस्टोरेंट में दो छात्रों के गुट में बीती रात जमकर तोड़फोड़ की थी। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर एक पक्ष के 2 छात्र तथा दूसरे पक्ष के 10 छात्रों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार छात्र बीटेक व पंडित दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास कोर्स के बताए जा रहे हैं।
थाना बीटा – 2 के थाना प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि गोदावरी होटल में शशांक, कमल निवासी आज़मगढ़ खाना खा रहे थे। तभी दूसरे ग्रुप के छात्र उनसे वाद-विवाद करने लगे। इसी दौरान दूसरे गट ने उनपर पानी की बोतल फ़ेंक दी। इसी बात को लेकर झगड़ा बढ़ गया। दूसरे ग्रुप के छात्रों ने अपने कुछ दोस्तों को फोन करके मौके पर बुला लिया जिसके बाद रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की गई। हंगामे के कारण कई दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिराकर निकल गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कर शशांक, कमल तथा दूसरे पक्ष के टीटू , सोलंकी , सौरभ, रोहित शर्मा , अखिल , धीरज विपिन ताबिश को गिरफ्तार किया है। जबकि हर्ष और सुशील फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
यह भी देखे:-
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल करवाने वाला मुख्य आरोपी , हुआ गिरफ्तार
बच्चों के विवाद में बड़ों के बीच हुआ संघर्ष, चली गोलियां
नॉलेज पार्क पुलिस के हत्थे चढ़े शराब तस्कर
गैंगस्टर एक्ट में वांटेड 25 हजार का इनामी वाहन चोर गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में घूस लेता हुआ चपरासी कैमरे में कैद
इन शराब माफियाओं को तलाश रही थी पुलिस, दबोचे गए
बाइक सवार बदमाशों ने लूटी चैन
कार और ट्रक की भिड़ंत पांच छात्र घायल, एक छात्र की मौत
ग्रेटर नोएडा के इस मार्केट में बिक रहा था मिलावटी पनीर, मसाला पाउडर, प्रशासन ने किया नष्ट
अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार
गैस सिलैंडर रिसाव होने से लगी आग , 3 लोग गंभीर रूप से घायल
अवैध हथियार सहित लुटेरा गिरफ्तार
वाहन चोर गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश, ,14 मोटरसाइकिल बरामद; आधा दर्जन बदमाश गिरफ्तार
कार से की जा रही थी शराब की तस्करी, दादरी पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा रणदीप भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य
गौतमबुद्ध नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कुख्यात सुंदर भाटी की संपत्ति को गिराया
