उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय रोल बॉल प्रतियोगिता 2021  में गौतमबुद्ध नगर  खिलाड़ियों का हुआ चयन 

ग्रेटर नोएडा : दिनांक 15 से 17 अक्टूबर को आगरा स्थित होली पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय रोल बॉल प्रतियोगिता 2021 में भागीदारी करने हेतु गौतमबुद्ध नगर की सीनियर रोल बॉल स्पोर्ट्स टीम 2021 का फ़ाइनल चयन हो गया है ।
1 अक्टूबर से प्रज्ञान स्कूल में ज़िले के सीनियर खिलाड़ियों के टीम कोच रजनीकान्त ठाकुर द्वारा अभ्यास कैम्प चल रहा था । 14 अक्टूबर को अभ्यास कैम्प के समापन के साथ बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर गौतम बुद्ध ज़िला सीनियर बालक वर्ग टीम में 7 रोल बॉल खिलाड़ियों का चयन हुआ ।
मेरठ मण्डल की बालिका वर्ग में ज़िले की दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है ।
गौतमबुद्ध नगर रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संरक्षक देवेन्द्र नागर व अध्यक्ष मोहित दलगीर ने चयनित सभी खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं देकर उत्साहवर्धन किया ।मेरठ मण्डल की बालिका टीम में शामिल ज़िले की दो खिलाड़ियों के नाम ।
१- अल्फ़ा 2 निवासी,  हर्षिता भारद्वाज – 20 वर्ष  ( कमला नेहरू कॉलेज  दिल्ली यूनिवर्सिटी )
२- डेल्टा – 1 निवासी, विधि बंसल – 19 वर्ष ( नॉएडा कॉलेज ओफ़ फ़िज़िकल एजुकेशन )

गौतमबुद्ध ज़िला सीनियर बालक वर्ग टीम
१- गाँव रनौली लतीफ़पुर निवासी, आकाश बंसल – 25 वर्ष
२- अल्फ़ा 2 निवासी , मिलिन्द शर्मा – 23 वर्ष
३- सिग्मा 1 निवासी, कान्हा अग्रवाल – 18 वर्ष ( एम आई टी कॉलेज)
४- अल्फ़ा 2 निवासी, निष्कर्ष भारद्वाज – 18 वर्ष
५-  बीटा 2 निवासी इशपिंदर सिंह – 22 वर्ष
६- गाँव पाली निवासी आशीष भाटी – 18 वर्ष ( नॉएडा कोलेज ओफ़ फ़िज़िकल एजुकेशन )
७- गाँव बरोला निवासी, रोहन चौहान – 17 वर्ष ( एस्टर पब्लिक स्कूल )

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का राष्ट्रीय रोल बॉल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2021 के लिए चयन किया जाएगा ।

यह भी देखे:-

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तीसरे संस्करण का आगाज कबड्डी के मुकाबले से होगा
CBSE FOOTBALL NATIONALS : एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेनो क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचा
CBSE North zone - 1 Skating Championship-01.10.2019 hosted by Ryan
WWE का ख़िताब जीतने वाले भदोही के रेसलर रिंकू सिंह राजपूत ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगायी हाज़री 
शारदा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्क्वैश टूर्नामेंट का शुभारंभ, 19 राज्यों के 343 खिलाड़ी प्रतिभागी
ग्रेटर नोएडा का फिजियो क्रिकेट लीग का शुभारंभ
ग्रेटर नोएडा: आइकॉन इंडिया स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2021 में खिलाडियों ने दिखाया जलवा 
दिल्ली सीनियर महिला क्रिकेट की संभावित 30 खिलाड़ियों में हुआ प्रीति शर्मा का चयन
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का पीएम मोदी ने किया वर्चुअल उद्घाटन , गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में कार...
गोल्फर अर्जुन भाटी के शानदार जीत पर दी बधाई
सीबीएसई नेशनलस क्लस्टर में सावित्रीबाई विद्यालय की टीम का उत्कृष्ठ प्रदर्शन
शारदा विश्विद्यालय में 72nd वरिष्ठ राष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल चैम्पियनशिप का शुभारम्भ
छत्रसाल स्टेडियम में वंश भाटी का जलवा, डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीत रचा इतिहास
गौतम बुद्ध नगर में निवेदा फ़ाउंडेशन द्वारा वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन
होली पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रथम अंतर विद्यालय बहु खेल प्रतियोगिता
निखिल बने परिषदीय खेल कूद प्रतियोगिता के चैंपियन