दादरी : सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व।

दादरी कटहरा रोड स्तिथ सिटी हार्ट अकादमी में धूमधाम से दशहरा पर्व मनाया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य रुचि भाटी ने बताया कि अष्ठमी के दिन स्कूल में दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किये गए। मंच का संचालन तुलसी भाटी ने किया, स्कूल के डायरेक्टर संदीप भाटी ने सरस्वती माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर डीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम विधिवत तरीके से प्रारंभ किया। छोटे छोटे बच्चे बाल हनुमान के रूप में स्कूल पहुँचे। व्यास हाउस के बच्चों ने सूंदर सुंदर झाकिया निकाली। बाल रूप हनुमान जी की वानर सेना ने सूंदर डांस प्रस्तुत किया। छोटी छोटी बच्चियो ने डांडिया डांस प्रस्तुत किया। लक्ष्य गर्ग ने रावण का किरदार निभाया व उनके द्वारा कहे गए वाक्यो को दोहराया। राम सीता व लक्ष्मण जी का पूजन हुआ। स्कूल की प्रधानाचार्य रुचि भाटी ने नों देवियो के रूप में स्कूल की छात्राओं की पूजा की व प्रशाद का भोग लगाया। स्कूल के डायरेक्टर संदीप भाटी ने बताया कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए मनाया जाता है। रावण दहन के साथ ही हम सभी बुराइयों के अंत कर देते है। इंसान कोई बुरा नही होता उसके कर्म ही उसे अच्छा या बुरा बनाते है। इस लिए हमे अच्छे कार्य करने चाहिए। कार्यक्रम के अंत मे सभी को आने वाले नवमी व दशहरा पर्व की बधाई दी।

इस दौरान शोभा भगत, कार्तिक शर्मा, चंचल चंदेल, कोमल, रीता, अमिता, आशिफ, आशीष, अनमोल, धर्म देओ सर्, नीतू, असमा सैफी, साक्षी भाटी, नूतन वर्मा, अध्यापक, अध्यापिकाएं, बच्चे व अभिभावक मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

ब्रेकिंग: ग्रेटर नोएडा बीटा 2 पुलिस ने किए अंतरराज्यीय लक्ज़री वाहन चोर गिरफ्तार
CoinDCX ने पेश किया दैनिक और मासिक SIP, हर भारतीय के लिए सिर्फ ₹100 से क्रिप्टो में निवेश को आसान बन...
स्वर्णकार समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं - नवीन सोनी
एसीईओ मेघा रूपम ने किया जू -1 सेक्टर का दौरा शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों को दी चेतावनी
जनता दर्शन में सीएम योगी का आदेश,जन समस्याओं के समाधान में कोताही बर्दाश्त नहीं
गलगोटिया कॉलेज में नशे के रोकथाम और प्लास्टिक बंदी के लिए जागरूकता कार्यक्रम
यमुना एक्सप्रेसवे पर "संजीवनी बूटी मिशन" की पहल, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस से गोल्डन ऑवर में बचाई जाएगी जा...
यमुना एक्सप्रेस वे : ट्रक में बस ने मारी टक्कर, परिचालक की मौत 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की 10वीं बोर्ड बैठक संपन्न, जानिए क्या निर्णय लिया गया 
चीरसी गांव के सरकारी स्कूल में शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में “सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स एवं सामाजिक प्रासंगिकता से जुड़े साइट परियोज...
पेट्रोल -डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
हवाई यात्रियों को आरटी-पीसीआर जांच से मिल सकती है छूट- पुरी, जाने क्यों
शारीरिक अक्षमता आपके रास्ते नहीं रोक सकती, अक्षमता को अपनी ताकत बना कर आगे बढ़े - विदिशा ,
गौतमबुद्ध नगर पुलिस की सख्त कार्यवाही, लॉकडाउन का उलंघन करने वाले 2316 व्यक्ति गिरफ्तार, 543 वाहन ...
आज संयुक्त राष्ट्र की हाई लेवल बैठक को संबोधित करेंगे PM मोदी, मरुस्थलीकरण-भूमि क्षरण और सूखे पर करे...