जिला गौतमबुद्ध नगर में तेजी से पांव पसार रहा है डेंगू बुखार

नोएडा । जिला गौतम बुद्ध नगर में डेंगू बुखार तेजी से फैल रहा है। मंगलवार को जनपद में डेंगू के 48 मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें बच्चे डेंगू से ज्यादा प्रभावित हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि मंगलवार को जनपद गौतम बुद्ध नगर में डेंगू से पीड़ित 41 मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 116 डेंगू से पीड़ित मरीजों का उपचार चल रहा था। उन्होंने बताया कि डेंगू की मरीजो की संख्या 157 हो गई है। जिनमें बच्चों की संख्या ज्यादा है। उन्होंने बताया कि मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। उनके अनुसार जनपद में अब तक 870 लोगों की जांच की गई है, इनमें 157 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते सरकारी अस्पतालों तथा निजी अस्पतालों में बिस्तर की किल्लत हो गई है। यहां के विभिन्न अस्पतालों में लोग अपने परिजनों को लेकर उपचार कराने पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें बेड नहीं मिल रहा है। डेंगू बुखार से कई लोगों के मरने की भी सूचना है, लेकिन जिला प्रशासन ने अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की है।

यह भी देखे:-

जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सरकार की नाकामियों के खिलाफ सपा की साईकिल रैली
नशे के सौदागरों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 5 तस्कर गिरफ्तार, 65 किलो से ज्यादा गांजा बरामद
हफ़्ते मे 4 दिन काम 3 दिनों की छुट्टी, नए लेबर कोड में सरकार देगी विकल्प
ये भीड़ खतरनाक है: पंचायत चुनाव का चढ़ा ऐसा खुमार, नामांकन से पहले नियम तार-तार
नोएडा के पूर्व एसएसपी वैभव कृष्ण बहाल, एक साल पहले हुए थे सस्पेंड
ग्रेटर नोएडा को रोशन करने की मुहिम: 100 से ज्यादा दीया लाइटों से सजाया गया शहर
शहीद विजय सिंह पथिक की जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी: 27-28 फरवरी को ग्रेटर नोएडा में होगा भव्य आय...
भारत के साथ दुनिया के 190 देशों ने किया आसन और प्राणायाम
अफगानिस्तान: अब दो-तीन दिन बाद सरकार बनाएगा तालिबान, मुल्ला बरादर को मिलेगी कमान
कोविड संक्रमितों की संख्या के आधार पर जिलाधिकारी लें नाइट कर्फ्यू का फैसला, अफसरों से बोले सीएम योगी
CORONA UPDATE :  जनपद गौतमबुद्ध नगर में  कोरोना का कहर जारी, जानिए आज की रिपोर्ट
School Reopening: UP, DELHI में एक सितंबर से स्कूलों में शुरू होंगी नई कक्षाएं, जानें- क्या हैं नियम...
जन्मदिन पर सपा के कद्दावर नेता शिवपाल यादव को बब्बल भाटी ने दी बधाई
श्री आदर्श रामलीला सूरजपुर में रावण जन्म का हुआ मंचन
कल्याण सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताया, तीन दिन का राजकीय शोक, 1 दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित
गर्मजोशी के साथ हुआ 22वें राष्ट्रीय युवा उत्सव 2018 का समापन