इंडिया गेट, लाल किला, 2011 दिल्ली हाईकोर्ट समेत 10 जगहों की रेकी की थी- गिरफ्तार पाक आतंकी

नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को जिस पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद अशरफ को पकड़ा था, उसने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। सूत्रों ने कहा कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल द्वारा मंगलवार को गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद अशरफ ने दिल्ली में कई जगहों की रेकी की थी। आरोपी मोहम्मद अशरफ ने 2011 के दिल्ली हाई कोर्ट ब्लास्ट से पहले रेकी की थी।

घटनाक्रम से जुड़े करीबी सूत्रों ने एएनआई को बताया कि पूछताछ के दौरान जब 2011 के दिल्ली उच्च न्यायालय विस्फोट में एक आरोपी की तस्वीर दिखाई गई तो उसने खुलासा किया कि उसने उच्च न्यायालय (दिल्ली हाईकोर्ट) की रेकी की थी। हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट विस्फोट में उसकी संलिप्तता स्पष्ट रूप से नहीं बताई जा सकती है। आगे की जांच के बाद इसको स्पष्ट किया जाएगा। अभी तक कोई सबूत नहीं हैं। अशरफ से NIA, RAW और MI ने भी लंबी पूछताछ की।

 सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद अशरफ ने आईटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय (पुराना पुलिस मुख्यालय) की भी रेकी की थी। उसने खुलासा किया कि उसने बहुत सारी रेकी की है, लेकिन अधिक जानकारी प्राप्त नहीं की जा सकी, क्योंकि उसे अधिक समय तक पुलिस मुख्यालय के बाहर रुकने नहीं दिया गया था। उसने आईएसबीटी की रेकी भी की थी और पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को इसकी सूचना भेजी थी।
पाकिस्तानी आतंकी अशरफ ने यह भी खुलासा किया कि उसने इंडिया गेट और लाल किले की भी रेकी की थी। सूत्रों ने कहा उसने बताया है कि उसने 10 जगहों पर रेकी की थी। सूत्रों ने आगे बताया कि पूछताछ मेंन उसने कहा कि वीआईपी क्षेत्र निशाने पर नहीं थे क्योंकि इसमें कम लोग हताहत होते। ये सभी रेकी कुछ साल पहले की गई थी। हालांकि, आतंकी अशरफ ने अभी तक उन जगहों का खुलासा नहीं किया है जहां वो आतंकी आपरेशन को अंजाम देना चाहता था।

यह भी देखे:-

पठान फ़िल्म पर तत्काल रोक लगाई जाए: वेद नागर
ग्रेनो मलयाली एसोसिएशन ने मनाया ओणम, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के सहयोग से आयोजित किया अत्याधुनिक अं...
एलपीजी के व्यावसायिक उपयोग और कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्ती, जनपद में चला सघन जांच अभियान
जितेंद्र भाटी एडवोकेट  डेल्टा- 1 आरडब्लूए के अध्यक्ष निर्वाचित 
यूपी: चुनाव ड्यूटी में मृत्यु होने पर परिजनों को मिलेगी 30 लाख तक मदद
नोएडा- ग्रेटर नोएडा में कांग्रेस पार्टी के"जय भारत महासंपर्क"अभियान की शुरुआत कल से 
फैसला: यूपी में डीजे पर लगी रोक हटी, हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने पलटा
यमुना प्राधिकरण 1200 आवंटियों को जल्द देगा भूखंड पर कब्जा
रेप के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार
श्रीरामकथा में श्रीराम-जानकी विवाह का सुंदर वर्णन सुन भक्त भावविभोर
यूपी सरकार की सूची में दर्ज कुख्यात अनिल दुजाना एनकाउंटर में ढेर
आज 17 दिसंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में होगा पेंशनर दिवस का आयोजन
पेट्रो कार्ड से चलेंगी पुलिस की गाड़ियां , पीसीआर को दो लाख का बीमा 
प्रेमी युगल छात्र-छात्रा ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी
खिलौना- इंडिया टॉयज एंड गेम्स फेयर 2023 का हुआ समापन, सबसे इनोवेटिव उत्पादों के लिए पुरस्कार प्रदान...