सनातन धर्म रामलीला मंचन: सीता की खोज में निकले राम भक्त हनुमान ने जलाई सोने की लंका
नोएडा : सांसद प्रतिनिधि संजय बाली ने बताया कि मंगलवार को रत्नाकर ड्रामेटिक आर्ट प्रोडक्शन द्वारा आज सनातन धर्म रामलीला समिति के तत्वाधान में मंच पर राम हनुमान मिलन, राम सुग्रीव मित्रता, सुग्रीव बाली युद्ध, सुग्रीव का राज्याभिषेक, सीता की खोज में वानरों का प्रस्थान, जामवंत द्वारा हनुमान को शक्ति का याद दिलाना, सुरसा द्वारा हनुमान को रोकना, विभीषण हनुमान मिलन, रावण सीता संवाद, हनुमान सीता मिलन, हनुमान जी का अशोक वाटिका उजारना और अक्षय कुमार वध, मेघनाथ द्वारा हनुमान को बंधी बना लेना, रावण हनुमान संवाद, रावण द्वारा हनुमान की पुंछ में आग लगाना और अंत में सोने की लंका में आग लगाने के प्रसंग का सजीव मंचन किया गया।
इस कार्यक्रम में डा. टी.एन. गोविल, अध्यक्ष टी.एन. चौरसिया, सुषील भारद्वाज, कोषाध्यक्ष अल्पेष गर्ग, डा. वी.के. गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, संजय गोयल, ललित ठुकराल, अनुज गुप्ता, कुषलपाल चौधरी, तरूण राज, सत्य नारायण गोयल, पंकज जिंदल, राजन श्रीवास्तव, दीपक गौतम, सुनील गुप्ता, राजेष भारद्वाज, राजेन्द्र गर्ग, देवेन्द्र कुमार गंगल, महिम जिन्दल, एस.सी. गोयल, राकेष शर्मा, महेन्द्र कटारिया, केषव गंगल, इन्द्रमोहन कुमार, रामनिवास बंसल, राजीव अजमानी, विनय शर्मा, आर.के. शर्मा, किरण बंसल, अभय अग्रवाल, नरेष गर्ग, पवन कुमार गुप्ता, विवके गंगवार, एस.पी. जैन, जनक भाटिया, एन.के. गुप्ता, विकल गुप्ता, अनिल गर्ग, रोहित श्रीवास्तव, डा. अरविन्द गर्ग, ओ.पी. गुप्ता, राजीव त्यागी, जी.सी. महेष्वरी, डिम्पल आनन्द, अनिल कुमार अग्रवाल, अषोक गर्ग, उम्मेद अग्रवाल, कृष्ण मुरारी, वरूण चड्डा आदि काफी संख्या में उपस्थित रहे।
कल का दृष्य विभीषण शरणागति, सेतु निर्माण, लक्ष्मण शक्ति, रावण अंगद संवाद।
