श्रीराम मित्र मंडल रामलीला मंचन : रावण दरबार पहुंची शूर्पणखा ने किया विलाप
नोएडा । श्रीराम मित्र मण्डल रामलीला समिति नोएडा द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के छठे दिन मुख्य अतिथि बिमला बाथम अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, सुरेश चौहाणके सीएमडी सुदर्शन समाचार, सुनील चौधरी वरिष्ठ सपा नेता, कपिल लकोठिया अध्यक्ष मारवाड़ी युवा मंच, डॉ एन के शर्मा, डॉ एन के राय, योगेंद्र शर्मा अध्यक्ष फोनरवा, डॉ एमकेआर जयगणेश राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू व्यापारी सभा, दीपक विग महानगर अध्यक्ष सपा, नवरत्न अग्रवाल, विपिन गुप्ता, ओमवीर अवाना जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, दिनेश गोयल संघ चालक नोएडा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर लीला का शुभारंभ किया। समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने समस्त उपस्थितजनों व अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने सभी उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
प्रथम दृश्य में रावण दरबार में सुर्पणखा विलाप करती हुई पहुंचती हैं। रावण ने उसकी दशा देखकर पूछा कि तेरे नाक कान किसने काटे । सुर्पणखा ने कहा कि राम लक्ष्मण दशरथ के पुत्र हैं । राम के छोटे भाई लक्ष्मण ने मेरे नाक कान काटे है और उन्होंने खरदूषण और त्रिसरा का भी वध कर दिया । रावण सोचता है खर दूषण को मारने वाला कोई साधारण मनुष्य नहीं हो सकता , निश्चित ही कोई अवतार है । रावण मारीचि के पास जाता है और राम से बदला लेने के लिए कपट मृग बनने को कहता है । मारीचि सोने का मृग बनकर पंचवटी से निकलता है तो सीता राम जी से उस स्वर्ण मृग की खाल लाने को कहती हैं । रामजी उसके पीछे जाते है और उस स्वर्णमृग को एक बाण से मार देते हैं । मारीचि मरते समय हा लक्ष्मण हा लक्ष्मण की आवाज करता है । सीता जी ने राम को संकट में जानकर लक्ष्मण को उनकी सहायता में भेजती है । मौका देखकर लंकेश साधु का वेश रखकर जबर दस्ती सीता को रथ में बैठा कर आकाश मार्ग से जाता है । उसके बाद भगवान सबरी के आश्रम पहुंचते हैं जहां पर प्रेम भक्ति में सबरी के झूठे बेर खाते हैं । सुग्रीव से मित्रता होती है और सुग्रीव बाली की दुष्टता के बारे में बताता है। सुग्रीव और बाली का युद्ध होता हैं और भगवान राम बाली का वध कर देते हैं । बाली वध के उपरांत सुग्रीव का राजतिलक होता है । इसी के साथ छटवें दिन की रामलीला मंचन का समापन होता है। इस अवसर पर चेयरमैन उमाशंकर गर्ग ,मुख्य संरक्षक मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, सह-कोषाध्यक्ष अनिल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग, सतनारायण गोयल, चौधरी रविन्द्र सिंह, तरुणराज, एस एम गुप्ता, पवन गोयल, आत्माराम अग्रवाल, मुकेश गोयल, मुकेश अग्रवाल, शांतनु मित्तल, मनीष गुप्ता, चन्द्रप्रकाश गौड़, सतीश मित्तल, परमात्मा शरण बंसल, राजीव अग्रवाल, प्रमोद मित्तल, नरेंद्र बंसल, महेश जी, अनिल चौहान, सचिन मित्तल, मनोज अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, ओमपाल राणा, सहित श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के सदस्यगण व शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्तिथ रहे।
कल 13 अक्टूबर को लंका दहन, रामेश्वरम की स्थापना की लीला का मंचन किया जायेगा।
