विजय रथ यात्रा: अखिलेश यादव बोले- भाजपा को नहीं हटाया तो किसानों की तरह संविधान भी कुचला जाएगा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विजय रथ यात्रा प्रारंभ करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन आज उनकी आय छीनी जा रही है। भाजपा के लोग किसानों को गाड़ियों से कुचल रहे हैं और अगर इन्हें सत्ता से न हटाया गया तो ये एक दिन संविधान भी कुचल देंगे।

 

उन्होंने कहा कि हम जनता का सहयोग और समर्थन लेने के लिए निकले हैं। उत्तर प्रदेश को धोखा मिला है। यही गंगा जमुना के बीच का इलाका है। जहां सबसे ज्यादा खुशहाली होनी चाहिए थी।

 

उन्होंने कहा कि यह प्रदेश किसानों का प्रदेश है लेकिन किसानों पर अत्याचार हो रहा है। उनसे कहा गया था कि आय दोगुनी होगी लेकिन उनकी आय छीन ली गई। आज धान खड़ा हुआ है लेकिन उसकी पैदावार की कीमत नहीं मिल रही है।

एक चैनल से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को गाड़ियों से कुचल दिया गया। उनकी जान ले ली गई। अगर भाजपा को नहीं हटाया गया तो यह उन्हीं टायरों से संविधान को कुचल देंगे। प्रदेश की गंगा जमुनी तहजीब बचे। जो हमारी पहचान है। सभी धर्म के लोग एक साथ प्रेम भाव से रहे। यह उसको बचाने की यात्रा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि हमने पूर्व में भी बड़े दलों से गठबंधन किया लेकिन परिणाम नहीं आए। समय आने पर आपको पता चल जाएगा कि क्षेत्रीय दलों से समाजवादी पार्टी का गठबंधन होगा। उन्होंने कहा कि हवाई जहाज बिक गए। जहां हवाई जहाज खड़े होते हैं वह हवाई अड्डा बिक गया। जहां पानी के जहाज लगते हैं वह वह पोर्ट बिक गया। यह सब भाजपा राज में हो रहा है।

 

यह भी देखे:-

लापरवाही: बारिश में गेहूं की बोरियां भीगने से हुआ नुकसान 
अग्रसेन भवन बनेगा ग्रेटर नोएडा की पहचान” — सीएम रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन वैश्य समाज के सहयोग से ब...
ग्यारह वर्षीय बच्ची से बाल श्रम करवाने का मामला: मकान मालिक, मां, मौसी और मौसा के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जीएसटी में सुधार होना चाहिएः मुख्य सचिव से मिलकर रखी मांग
ग्रामीण क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के उद्देश्य से ऋण प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन
तीन पुलिस अधिकारियों के तबादले
गौतमबुद्ध नगर के तीनों सीट पर खिला भाजपा का कमल, जानिए दूसरी पार्टियों का क्या हुआ हाल
लखनऊ: कल्याण सिंह की हालत गंभीर, पीजीआई में भर्ती, सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिया हाल...
भक्ति और आनंद से भरपूर भजन संध्या: रामलाल वृद्धाश्रम में गांधी-शास्त्री जयंती और अंतरराष्ट्रीय वृद्ध...
जी.एन.आई.ओ.टी. संस्थान में ओरिएन्टेशन कार्यक्रम "अभ्युदय-2022-23" का हुआ सफल आयोजन
यूपी: मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती
यमुना का बढ़ता जलस्तर: डीएम मेधा रूपम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, राहत कार्यों में तेजी ...
दिगंबर सिंह को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के सचिव नियुक्त
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने IIMT कॉलेज में आयोजित किया रक्तदान शिविर, 114 यूनिट रक्त एकत्र
न्यू नोएडा के लिए अधिग्रहण का रास्ता साफ, विकास के लिए बनाई गई विस्तृत योजना
धूमधाम से मनाएंगे योगी का जन्मदिन