लखीमपुर खीरी : अंतिम अरदास में किसी भी राजनेता को मंच साझा करने की अनुमति नहीं , राकेश टिकैत भी पहुंचे

लखीमपुर खीरी की हिंसा में मृत चार किसानों की तिकुनिया में आज अंतिम अरदास होगी। संयुक्त किसान मोर्चा के साथ ही भारतीय किसान यूनियन ने इसमें किसी भी राजनेता को मंच साझा करने की अनुमति नहीं दी है। मंगलवार को होने वाली अंतिम अरदास के पहले भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने यह बयान जारी किया है। तिकुनिया गांव में जहां हिंसा हुई थी, वहां से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक मैदान में अंतिम अरदास की तैयारी पूरी कर ली गई है। देर शाम भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत भी लखीमपुर पहुंच गए हैं। अन्य राज्यों से भी किसान पहुंच रहे हैं। राकेश टिकैत के साथ भाकियू टिकैत के कई वरिष्ठ नेता भी किसानों की अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए उनके साथ पहुंचे। यहां मंगलवार को होने वाले किसानों की अंतिम अरदास में हिस्सा लेंगे। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ देश के अन्य राज्यों के विभिन्न कृषि संघों के किसान और नेता तिकुनिया में अरदास और भोग कार्यक्रम में भाग लेंगे। सभी अंतिम अरदास में शामिल होकर खीरी कांड में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। भाकियू नेता राकेश टिकैत स्वयं कार्यक्रम की व्यवस्था संभाल रहे हैं।

किसान नेताओं का स्पष्ट कहना है कि अंतिम अरदास में किसी भी राजनीतिक नेता को मंच साझा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहां संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेता मौजूद होंगे। एसकेएम किसान संघों का एकछत्र संगठन है और यह तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध का नेतृत्व कर रहा है। जो पिछले वर्ष से लागू हैं।

यह भी देखे:-

योगी सरकार की उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं बनीं मॉडल, पड़ोसी राज्य अपनाने को दिखे लालायित
67th National Film Awards: रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के और कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड
कल का पंचांग, 13 नवम्बर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आईआईए ग्रेटर नोएडा में अग्निशमन व वन संरक्षण पर मंथन, उद्यमियों ने ली अहम जानकारियां
ग्रेटर नोएडा के रिहायशी सेक्टरों की गलियों में भी घूमीं सीईओ, ग्रेनो के प्रमुख बाजारों का होगा सौंदर...
दिल्ली : लॉकडाउन के पहले दिन नई दिल्ली, राजीव चौक समेत 10 मेट्रो स्टेशनों की एंट्री पर रोक
सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन चलाएगा जनजागरण अभियान
पीएचडी में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा
ग्रेनो वेस्ट के आठ सोसाईटी में बीजेपी की आधिकारिक टीमों की घोषणा
इलेक्ट्रिक व्हीकल का भविष्य: देश में बनेगा बड़ा बाजार, निवेश के साथ रोजगार और कमाई भी होगी
मठ के क्लर्क की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
पर्यावरणविद की शिकायत पर औचक निरीक्षण , जल प्रदूषण करती दो पकड़ी गई दो फैक्ट्री
सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मुलाक़ात कर डीडीआरडब्लूए के पदाधिकारियों ने गिनाई शहर की समस्या 
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में तकनीकी नवाचार का उत्सव
भाकियू का धरना जारी, निजी स्कूलों पर बोला हल्ला
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में विश्व ध्यान दिवस पर विशेष ध्यान सत्र का आयोजन, स्वस्थ जीवन के लिए ध्यान...