दिल्ली को थी दहलाने की साजिश ; AK-47 और हैंड ग्रेनेड के साथ पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली।  आतंकी हमले की बड़ी साजिश रच रहे पाकिस्तानी आतंकी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार रात को लक्ष्मीनगर के रमेश पार्क से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मुहम्मद अशरफ उर्फ अली के रूप में की गई है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला मुहम्मद अशरफ आइएसआइ के इशारे पर भारत में काम कर रहा था। यह भी जानकारी मिली है कि अशरफ नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुआ और फिलहाल दिल्ली में रहकर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में था।

पाकिस्तानी आतंकी मुहम्मद अशरफ के पास से अत्याधुनिक हथियार, एके-47 और ग्रेनेड भी बरामद हुए हैं। खुद दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना की निगरानी में इस पूरे आपरेशन को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पूरी साजिश को लेकर स्पेशल सेल की टीम आतंकी से पूछताछ कर रही है।

एके-47 के साथ हुआ गिरफ्तार

दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से गिरफ्तार पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहने वाले आतंकी मुहम्मद अशरफ के पास से एक-47 राइफल व अन्य हथियार व विस्फोटक बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के इस आतंकी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पहचान पत्र हासिल कर रखे थे। दिल्ली पुलिस का दावा है कि इसके पास से हैंड ग्रेनेट भी बरामद हुआ है।

बता दें कि त्योहार के सीजन में राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से आतंकी हमलों का अलर्ट जारी किया जा चुका है। इसके बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों, माल और सिनेमा हाल में सुरक्षा जांच कड़ी कर दी गई है। दिल्ली-एनसीआर के बार्डर पर भी जांच शुरू करने की तैयारी चल रही है।

यह भी देखे:-

नाइजीरियन से लुक्सर जेल में नहीं हुई मारपीट: जेल अधीक्षक
मानसिक तनाव में बुजुर्ग महिला ऊंचाई से कूदी तो युवक ने लगाई फांसी, मौत
बकाया धनराशि न देने व प्रोजेक्ट न बनाने वाले बिल्डरों के आवंटन रद्द होंगे, जीबीसी के लिए नई स्कीमें ...
नोएडा : बाल संप्रेक्षण गृह मे लगाया गया विधिक साक्षरता शिविर
आंतकवादी कैम्पों पर हमले की खुशी करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने लड्डू बाटकर मनायी
COVID-19 India News : बीते 24 घंटे में 22 हजार से ज्यादा लोग हुए ठीक, नए मामलों की संख्या घटी
भारी वाहनों पर अनिवार्य होंगे रिफ्लेक्टिव टेप
गौतमबुद्ध नगर : भाजपा ने 934 बूथों पर अटल जयंती मनाई 
गौतमबुद्धनगर की टीमों का गाजियाबाद में जलवा, खेलो इंडिया अस्मिता रोल बॉल लीग में रजनीकांत एकेडमी अव्...
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में इण्टरनेशनल मार्केटिंग समिट 2026 का आयोजन
नोएडा क्राफ्ट मेले में उमड़ी भीड़
फैसला: ब्लैग फंगस अब यूपी में भी महामारी घोषित, मुख्यमंत्री योगी ने जारी किए निर्देश
जिम्स ने टीबी उन्मूलन के लिए उठाए ठोस कदम, 100 दिन के अभियान पर संगोष्ठी आयोजित
किसान एकता संघ ने बड़ी धूमधाम से मनाया संगठन का चौथा स्थापना दिवस
Bakrid 2021: कोरोना वायरस महामारी में घर पर रहकर इन 5 तरीकों से मनाएं ईद
दक्षिण एशिया का सबसे बड़े फार्मा एक्सपो 'सीपीएचआई और पी-मेक इंडिया-2022 ' इंडिया एक्सपो सेंटर में 29...