मोशन पिक्चर एसोसिएशन में अहम जिम्मेदारी निभायेंगे फिल्म निर्देशक एस एस राजा

लखनऊ उत्तर प्रदेश:    फिल्म लेखक और निर्देशक एस एस राजा को उत्तर प्रदेश मोशन पिक्चर एसोशिएशन में सयुक्त सचिव बनाया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने एस एस राजा का ऑफिस में स्वागत करते हुए सर्टिफिकेट और कार्ड प्रदान किया। एस एस राजा जो कि मूलत औरैया जिला के छोटे से गाँव टड़वा बिकू के रहने वाले हैं, एस एस राजा ने अपनी इस उपलब्धि के लिए अध्यक्ष आनंद गुप्ता को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश मोशन पिक्चर एसोशिएशन का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में सिनेमा कल्चर को विकसित करने के साथ उत्तर प्रदेश के लोगों को उत्तर प्रदेश के लोगों को उत्तर प्रदेश में ही काम दिलाने का है।
उत्तर प्रदेश मोशन पिक्चर के जॉइंट सेक्रेटरी और फिल्म डाइरेक्टर एस एस राजा ने बताया कि उनका यही प्रयास है कि मुंबई, और साउथ के निर्माता उत्तर प्रदेश में आकर फिल्म निर्माण करें हमारी एसोसिएशन ( यूपीएमपीए )उनका पूरा सपोर्ट करेगी अच्छे कंटेंट को सब्सिडी दिलाने में और टेक्स फ्री करने में भी मदद की जायेगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश मोशन पिक्चर एसोसिएशन की कार्य योजना में हर वर्ष एक पेन इंडिया फिल्म फेस्टिविल कराने की योजना पर काम चल रहा है। यूपी एम पी कलाकारों और फिल्मगारो के अधिकारों की भी सुरक्षा करेगी।
एम एक्स प्लेयर के लिए करेंगें दो फिल्में
फिल्म डाइरेक्टर एस एस राजा ने बताया कि उनकी टीम दो फिल्मों के प्रि-प्रोडक्शन पर काम कर रही है, जिनकी शूटिंग अगले माह से यूपी, नेपाल ,राजस्थान और दिल्ली में होगी स इन फिल्मों को एम एक्स प्लेयर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जायेगा। एस एस राजा ने बताया कि कोरोना काल की वजह से फिल्म उद्योग को बहुत नुकसान हुआ स कोरोना काल के बाद भी लोग थियेटर में बहुत कम जा रहे है, इसलिए फिल्में ज्यादतर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज हो रही है। फिल्म का लेखन का कार्य एस एस राजा विवेक राज और विमल राजपूत ने किया है। फिल्म का निर्देशन एस एस राजा करेंगे वहीं फिल्म के प्रोडक्शन कंट्रोलर की जिम्मेदारी जी एस मीडिया के प्रोडक्शन हेड प्रताप सिंह भदौरिया निभायेंगे जबकि इन फिल्मों के निर्माता विनीत यादव और लखन चौधरी है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।

यह भी देखे:-

विद्यापीठ स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के सांस्कृतिक क्लब--परम्परा द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिये...
पृथ्वी   दिवस पर बिगिनिंग मिशन एजुकेशन सेंटर के बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से पृथ्वी बचाने की ली शप...
कोरोना वायरस तेजी से बढ़ते मामलों की बड़ी वजह: लोगों की लापरवाही, सुस्त टीकाकरण और रूप बदलता कोरोना
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ई-फाइलिंग के फेर में आवंटी, अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक उलझे।
यूनिफॉर्म सिविल कोड : 'धर्म-जाति समुदाय से ऊपर उठ रहा देश, लागू हो यूनिफॉर्म सिविल कोड' - दिल्ली हाई...
रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर वृद्धाश्रम में आयोजित सामान्य सभा, निराश्रित वृद्धजन की सहायता...
साईं माँ ने विदेशी भक्तों संग किया महाकुंभ में अमृत स्नान, भगदड़ में मारे गए लोगों के लिए की प्रार्थ...
UPDATE: निकाय चुनाव - लता (निर्दलीय) बिलासपुर नगर पंचायत चेयरमैन निर्वाचित
राष्ट्र सेविका समिति का विराट पथ संचलन आयोजित
ग्रेटर नोएडा में लेवरेज एजुकेशन फेयर का आयोजन किया
पीआरवी में तैनात तीन पुलिसकर्मी निलंबित
Auto Expo 2023 : मारुति सुजुकी ने इंतजार किया खत्म, इंडिया में नए लुक के साथ जिमनी लॉन्च, जानिए क्या...
बीफार्मा के छात्रों का व्यक्तित्व निखारेगा एकेटीयू, कार्यशाला का होगा आयोजन
आबकारी टीम और बीटा 2 पुलिस के हत्थे चढ़े शराब तस्कर
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सपाइयों ने किया दौरा