यूपी: खाद्य तेल और दाल के दाम बढ़ने पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, बोले- जमाखोरों पर सख्त कार्रवाई करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में दाल व खाद्य तेलों की बढ़ी हुई कीमतों को देखते हुए जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य तेलों और दाल के मूल्य में अचानक तेजी देखी जा रही है। भारत सरकार द्वारा इस संबंध में स्टॉक लिमिट भी तय की गई है। जमाखोरों के खिलाफ छापेमारी कर सख्त कार्रवाई की जाए। मूल्य नियंत्रित रहे, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।

 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि त्योहारों का समय प्रारंभ हो चुका है। प्रदेश में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहे, इसके लिए सभी नियोजित प्रयास किए जाएं। जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान से लेकर प्रशासन के सभी अंग सतर्क और सावधान रहें। दुर्गा पूजा कमेटियों, धर्माचार्यों, किसान संगठनों, सिविल सोसाइटी के साथ संपर्क-संवाद बनाया जाए। सभी का सहयोग लेकर पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपादित कराया जाए। अराजक व उपद्रवी तत्वों पर सतत नजर रखी जाए। उनके साथ पूरी कठोरता की जानी चाहिए।

 

उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों को सुगमतापूर्वक डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। प्रत्येक जिले में मांग-आपूर्ति के बीच संतुलन बनाये रखें। डीएपी के कृत्रिम अभाव की स्थिति बनाने वालों के साथ कठोरता से निपटा जाए।

 

 

 

यह भी देखे:-

नोएडा एयरपोर्ट ने एयरसाइड ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्टेटिक के साथ की साझेदारी
पत्रकारों ने जाना HEALTHY DIET में क्या लें, इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी एवं WHH द्वारा ग्रेटर ...
महाराजा अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर जहाँगीरपुर में हेड बॉय तथा हेड गर्ल के चुनाव परिणाम घोषित
श्री साई अक्षरधाम मन्दिर किया गया भजन एवम रात्रि 12 बजे कृष्ण जन्म, स्नान
किशोरी को अगवा कर बलात्कार करने के आरोपी को मिला कठोर सश्रम कारावास
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने ओखला पक्षी विहार में किया वृक्षारोपण
थर्ड फिजियो मंथन में कैलाश इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक संदीप गोयल को सम्मान
सर्वोकॉन ने विस्तार रणनीति की घोषणा की: उत्तर प्रदेश के हापुड में नई फैक्टरी का निर्माण।
Hindu Nav Varsh 2021: नव संवत्सर का स्वागत करने के साथ ईश्वर से प्रार्थना करें कि हमारे सारे कष्ट दू...
ग्रेटर नोएडा: दीपावली मिलन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला का आह्वान – "रोशनी का पर्व ...
वाराणसी : पीएम ने खींंचा यूपी के विकास का खाका, दस बिंदुओं में जानिए प्रमुख बातें...
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सपाइयों ने किया दौरा
किसान कामगार मोर्चा संगठन ने किसान, युवाओं, मजदूरों की समस्या पर एसडीएम दादरी को सौंपा ज्ञापन
कल का पंचांग,13 फरवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
आई0 ई0 सी0 कॉलेज में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
नोएडा में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद, वाट्सअप हैक कर सेविंग एकाउंट में पड़े धन को साफ कर दिया