लखीमपुर हिंसा: आशीष मिश्र की पुलिस कस्टडी पर बहस पूरी, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में तीन अक्तूबर को हुए बवाल में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष की पुलिस कस्टडी रिमांड पर कोर्ट में सुनवाई हो गई है। सुनवाई के दौरान आशीष को कोर्ट में पेश किया गया, बल्कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही सुनवाई हुई। आशीष मिश्र की पुलिस कस्टडी पर कोर्ट में बहस पूरी हो गई है। सीजी चिंताराम की कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। कुछ देर में फैसला सुनाया जाएगा।

 

इससे पहले क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर विद्याराम दिवाकर मामले की फाइल लेकर अदालत में पेश हुए। कोर्ट में बचाव पक्ष के वकील अवधेश दुबे ने अपनी दलीलें देना शुरू की। अवधेश दुबे ने यह दलील दी कि क्या थर्ड डिग्री अपनाने के लिए आप मुलजिम का कस्टडी रिमांड मांग रहे हैं।

 

बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि मैं विवेचना के दौरान अभियुक्त के अधिवक्ता के रूप में उस समय मौके मौजूद था। एसआईटी के पास जो सवालों की सूची थी उसमें केवल 40 सवाल ही थे, पूरी टीम डीआईजी साहब, एसपी और सभी अधिकारियों ने तीन-तीन घंटे पूछताछ कर चुके हैं, टीम ने 40 सवालों की लिस्ट बनाई थी। उन्होंने कहा कि अभियुक्त सभी 40 सवालों का एक के बाद एक उत्तर देते रहे, सभी प्रश्नों का सिलसिलेवार ढंग से उत्तर दिया गया है। पहले कहा गया कि इन प्रश्नों की कॉपी आपको उपलब्ध कराई जाएगी। बाद में कॉपी उपलब्ध नहीं कराई गई।

 

 

यह भी देखे:-

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो द्वारा लगाये गये रक्तदान शिविर में व्यापारियों ने किया रक्तदान
सैमसंग कंपनी की ओर कूच कर रहे किसानों को प्रशासन ने रोका, कलक्ट्रेट पर धरने पर बैठे
विकास उत्सव मेले में कोकोब फरीद बैंड और नुक्कड़ नाटक ने बिखेरा रंग, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक 21 जून को होगी, जानिए क्या होंगे अहम प्रस्ताव
मॉर्निंग वॉक पर निकली छात्रा का कार सवार ने किया अपहरण, खोज में जुटी पुलिस
लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओ की अंतिम सूची का प्रकाशन, डेढ़ लाख मतदाता बढ़े, जेंडर रेशियो 12 पॉइंट बढा,...
प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने स्कूल चलो अभियान रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया
पीडीए जन पंचायत का आयोजन
नोएडा में ई-रिक्शा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, चोरी का रिक्शा और हथियार बरामद
भाई ने की ऐसी करतूत सुन कर दंग रह जाएंगे आप, रिश्ता हुआ शर्मसार
आज लगेगा सदी का सबसे लम्बा चन्द्र ग्रहण , बरतें ये सावधानियां
शारदा हाफ मैराथन के आयोजन की उल्टी गिनती शुरु, जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन
जीबीयू परिवार ने चांद्रायन-३ का चंद्रमा की सतह पर उतरने का साक्षी बना
नोएडा: रफ्तार पर निगरानी रखने वाला कैमरा हुआ गायब, ट्रैफिक पुलिस को भी नहीं है जानकारी
"बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" रथ को डीएम बी.एन. सिंह ने दिखाई हरी झंडी
यूपी एसटीएफ ने चीनी साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्...