आयुष्मान कार्ड में बीपीएल परिवारों को 5 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा:डॉ तकी इमाम

आयुष्मान कार्ड में बीपीएल परिवारों को 5 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा:डॉ तकी इमाम
दनकौर(खालिद सैफी):सोमवार को दनकौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जिला शिकायत प्रबंधक आयुष्मान भारत के राकेश ठाकुर व फलक लाइफ लाइन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर तकी  इमाम, पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष संजय नागर नवादा ने  संयुक्त रुप से 132 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्डो का वितरण किया। इस
मौके पर गौतम बुद्ध नगर के जिला शिकायत प्रबंधक ठाकुर राकेश ने बताया कि सरकार की आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अंतोदय कार्ड एवं श्रम विभाग में पंजीकृत प्रत्येक व्यक्ति का कार्ड बनाया जाएगा, जिसके लिए पात्र व्यक्ति सीएचसी,जिम्स हॉस्पिटल, जिले के समस्त जन सेवा केंद्र  पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने  बताया कि पूर्व में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार आयुष्मान कार्ड बन रहे थे, लेकिन अब जिन लोगों के पास गुलाबी राशन कार्ड है। उन लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिलेगा। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा  ग्रामीणो को चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।इस दौरान फलक लाइफ लाइन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर तकी इमाम ने बताया कि लाभार्थी इस योजना के माध्यम से कोविड-19 का उपचार भी करवा सकते है।इसके अलावा हड्डी रोग, कार्डियोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी, रेडिएशन, ऑंकोलॉजी, यूरोलॉजी आदि का उपचार भी इस योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत सभी पात्र लाभार्थियों को कवर किया जा रहा है।साथ ही उन्होंने बताया आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड में बीपीएल परिवारों को 5 लाख तक का इलाज कराने की सुविधा है। लोग इसका लाभ उठाएं और निरोग व स्वस्थ रहें।संजय नागर नवादा ने बताया कि ये भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। देश में पहली बार केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार ने गरीबों के लिए यह योजना लाकर उनके हित व स्वास्थ्य के बारे में सोचा है। इस योजना के तहत गरीब करीब पांच लाख तक के इलाज फ्री में करवा सकते है। इस मौके पर नरेंद्र नागर, प्रशांत नागर, अजय, मोहित, राकेश ,राहुल ,गौरव,अमित पंडित, जिला मंत्री सर्वेंद्र कपासिया,बीजेपी मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा ,शैलेंद्र गोविल ,नीरज शर्मा,पुुजा कुमारी आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

उत्तर प्रदेश में निवेश की सुनामी: GBC-5 से धरातल पर उतरेंगे ₹10 लाख करोड़ के प्रस्ताव, 16 हजार से अध...
तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 106 शिकायतें  हुई दर्ज, मौके पर 10  शिकायतों का हुआ निस्तारण   
चीन का मुद्दा पीएम मोदी ने अमेरिका में उठाया , आस्ट्रेलिया और जापान से की चर्चा
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने किया पौधारोपण
ग्रोथ इंजन ही नहीं, देश का "ग्रीन इंजन" भी बन रहा उत्तर प्रदेश
किसान एकता संघ ने किया संगठन का विस्तार, विपिन कसाना बने जिला सचिव युवा
329 प्लॉट्स की अवैध बिक्री पर रेरा का बड़ा एक्शन, अंसल पर 14 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने औद्योगिक भूखंडों के आवंटियों के साथ की बैठक, पढ़ें पूरी ख...
जारचा पुलिस और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती
25000 का इनामी गैंगलीडर गिरफ्तार: बीटा-2 पुलिस की बड़ी सफलता, राजस्थान से पकड़ा गया शातिर
सत्र की प्रथम अभिभावक बैठक का आयोजन -
3 मिशन, 3 थीम और 12 सेक्टर पर आधारित है विकसित उत्तर प्रदेश का खाका
GIMS में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
उत्तर प्रदेश में 22 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले
कोतवाली के बाथरूम में बर्खास्त सिपाही की मौत,परिचितों से मिलने गया था सिपाही
"जीएनआईओटी एमबीए संस्थान द्वारा ओरिएंटेशन प्रोग्राम ' नवांकुर-2025 का आयोजन"