बिजली संकट : कोयले की कमी को सरकार ने बताया गलत, अंधेरे में नहीं डूबेगा देश

नई दिल्‍ली । देश में कोयले की कमी के चलते हर राज्‍य बिजली संकट की आशंका से घिरा हुआ है। इस बारे में दिल्‍ली समेत कुछ अन्‍य राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों ने पीएम को पत्र लिखकर इस मामले में दखल देने और तुरंत कोयला आपूर्ति को सुनिश्चित कराने की अपील की है। पंजाब के सीएम का कहना है कि उनका राज्‍य पहले से ही पावर कट की समस्‍या से जूझ रहा है। ऐसे में कोयले की कमी से बिजली संकट गहरा सकता है।

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखा था कि उनके यहां के बिजली संयंत्रों में केवल एक ही दिन का कोयला शेष रह गया है। ऐसे में यदि जल्‍द आपूर्ति नहीं की गई तो संयंत्र बंद हो सकते हैं। हालांकि उनके इस बयान पर बिजली मंत्री आरके सिंह ने कहा कि दिल्‍ली के पास 3-4 दिन का कोयला बचा है। उन्‍होंने कोयले की कमी को भी गलत करार दिया है।

बिजली मंत्रालय के एक ट्वीट में कहा गया है कि थर्मल पावर प्‍लांट्स में कोयले के भंडार समीक्षा की है। देश में पावर प्‍लांट्स की मांग को पूरा करने के लिए कोयला मौजूद है। इसकी कमी और बिजली संकट की आशंका पूरी तरह से गलत है।

 

यह भी देखे:-

आज रात 10 से गौतमबुद्ध नगर में लगा नाईट कर्फ्यू, पुलिस को गश्त का आदेश ,पढ़ें पूरी खबर 
नोएडा प्राधिकरण की 198 वीं बोर्ड बैठक शुरू
पढ़ें पूरी खबर, ग्रेनो में किस अंदाज़ में मनाया गया एयर सर्जिकल स्ट्राइक का जश्न
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में पारदर्शी तरीके से किया ग...
CORONA UPDATE : जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल 
यूपी में भारी बारिश की चेतावनी ,दिल्ली में जारी रहेगा लू का दौर
सड़क किनारे खड़ी टाटा 407 में घुसी तेज रफ़्तार कार , एक की मौत पांच घायल
वर्ल्ड डेयरी समिट में श्रीजा, आशा, सखी, बालिनी, माही और पायस ने लांच किए अपने उत्पाद
दादरी : सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व।
75 हजार से अधिक लोगों ने कराया यमुना प्राधिकरण के आवासीय भूखंड योजना में पंजीकरण
पीएम मोदी ने कहा, कोरोना से लड़ेंगे और जीतेंगे , नोएडा समेत कोलकोता व मुंबई में  HI TECH Corona Test...
चलती कार में आग लगी, एचआर मैनेजर को पुलिस ने कार से सकुशल बाहर निकाला
जिम्स ग्रेटर नोएडा में टेलीपैथोलॉजी की शुरुआत, आईडीबीआई बैंक के CSR सहयोग से अत्याधुनिक टेलीमाइक्रोस...
ग्रेटर नोएडा: 47 किसानों को आबादी भूखंड का तोहफा, किसानों के खिले चेहरे
डीएम गौतमबुद्ध नगर ने सरकारी अफसरों कर्मचारियों पर लगाई ये पाबन्दी , पढ़ें पूरी खबर
जहांगीरपुर: ईदगाहों में अमन और चैन की दुआ के साथ हुई नमाज