नर्सिंग स्टाफ ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी
ग्रेटर नोएडा: घर के अंदर युवक का मिला शव, दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई पुलिस , ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र का मामला।
नोएडा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति – पुलिस आज दिनांक 9/10/2021 को हरिओम कुमार नर्सिंग स्टाफ शारदा अस्पताल द्वारा सूचना दी गई कि उसके साथी नर्सिंग स्टाफ आशीष बहादुर पुत्र कृष्ण बहादुर सिंह जो कल दोपहर 2:00 बजे ड्यूटी से वापस आए थे जिन्हें आज सुबह ड्यूटी पर जाना था जो अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो हरिओम कुमार ने इनके आवास जनता फ्लैट A-14 पर आकर देखा अंदर से कुंडी लगी हुई थी और आशीष फोन नहीं उठा रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजे को तोड़कर देखा तो आशीष बहादुर ने अपने मकान के अंदर छत में लगे पंखे में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली थी आवश्यक पुलिस कार्रवाई करते हुए शव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
मीडिया सेल
गौतमबुद्धनगर पुलिस
