किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए भाकियू ने की  बैठक

किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए भाकियू ने की  बैठक

बिलासपुर(खालिद सैफी):भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने 18 अक्टूबर को होने वाली किसान महापंचायत के लिए विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया।शनिवार को शनि मंदिर बख्तावरपुर पंचायत की अध्यक्षता बाबूराम ने तथा असगरपुर में पंचायत की अध्यक्षता बाबा नरपत अवाना एवं  वाजिदपुर में पंचायत की अध्यक्षता बाबा करम सिंह चौहान ने की व जगह संचालन मीडिया प्रभारी अशोक भाटी ने किया। एनसीआर अध्यक्ष सुभाष चौधरी ने कहा पिछले 10 महीने से धरने पर तीनों काले कानूनों को भारत सरकार वापस कर नहीं रही एमएसपी पर कानून बना नहीं रही किसानों से बात कर नहीं रही यह सरकार तानाशाही हो रही है गौतम बुध नगर के किसानों को तीनों प्राधिकरण द्वारा बहुत ही ज्यादा परेशान किया जा रहा है किसानों को उनका हक मिल नहीं रहा गौतम बुध नगर में ही पिछले काफी समय से नोएडा प्राधिकरण पर किसान धरने पर है किसानों को 10 परसेंट प्लॉट 64 परसेंट मुआवजा एवं युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है इन सभी समस्याओं को लेकर आने वाली 18 तारीख को भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक संगठन एक महापंचायत कर रहा है जिसमें आप सभी किसान ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर इस महापंचायत को सफल बनाएं और अपने हक के लिए एकजुट होकर तानाशाही सरकार को मुंहतोड़ जवाब दें किसानों की पंचायतों में उपस्थित रहे ।एनसीआर अध्यक्ष सुभाष चौधरी गजेंद्र चौधरी मटरू नागर परविंदर अवाना सुंदर बाबा बेली भाटी महेश खटाना सुमित तंवर संदीप अवाना योगी नंबरदार रविंद्र भगत जी प्रमोद सफीपुर रविंदर भाटी धर्मेंद्र सिंह पवन चौहान बेली भाटी अमित डेङा अनिल अवाना आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में आज भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम, पूर्वांचल बिहार वेलफेयर सोसाइटी करा रहा है आयोजन
गौतम बुद्ध नगर में निवेदा फ़ाउंडेशन द्वारा वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन
फोर्टिस हेल्थकेयर ने ग्रेटर नोएडा में अपना अत्याधुनिक अस्पताल का शुभारंभ किया
OYO होटल पहुंचे प्रेमी प्रेमिका, विवाद के बाद, प्रेमी ने पंखे से लटक कर ली सुसाइड
लापरवाही बरतने पर एसएसपी लव कुमार ने चौकी प्रभारी को किया लाइन हाज़िर
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की छात्रा सोनाली कुमारी बनीं भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट
ग्रेटर नोएडा सोनिक वर्ल्ड मॉल में खुला मल्टीप्लेक्स
बिसरख में श्मशान घाट निर्माण को मिली मंजूरी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को मिलेगी बड़ी राहत
विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत
आईआईएमटी कॉलेज समूह में इवोल्यूशन एक्सपो का शुभारंभ
Weather Updates Today: यूपी-हरियाणा और बिहार में आज बरसेंगे मेघा
लखन भाटी बने हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष
ग्रेटर नोएडा की बाल कलाकार आरिका सिंह ने बनाई भगवान श्रीराम की अद्भुत चित्रकला, 9 घंटे के समर्पण से ...
ग्रेटर नोएडा जोन 3 में हुए 14 चौकी प्रभारियों के तबादले
शारदा विश्वविद्यालय में शिक्षा और संस्कृति के संगम पर विचार, ख्वाजा फारूक रेंज़ुशा, शिप्रा पाठक सहित...
नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ के साथ प्रेरणा विमर्श 2024 का हुआ शुभारंभ