Air India की बिक्री से खत्म हुई बड़ी बाधा, मोदी सरकार के लिए क्यों जरूरी थी यह डील?

तमाम अड़चनों के बाद कर्ज में डूबी सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया अब टाटा समूह की हो गई है। इस एयरलाइन में सरकार ने अपनी समूची हिस्सेदारी बेच दी है। इसी के साथ अब सरकार के लिए विनिवेश लक्ष्य को हासिल करने की राह भी आसान हो गई है। दो साल बाद ऐसा लग रहा है कि सरकार विनिवेश के लक्ष्य को हासिल कर लेगी।

18 हजार करोड़ में एयर इंडिया की डील: केंद्र सरकार ने एयर इंडिया की डील 18 हजार करोड़ रुपए में पूरी की है। टाटा की 18,000 करोड़ रुपये की बोली में 15,300 करोड़ रुपये का कर्ज लेना और बाकी का नकद भुगतान करना शामिल है।

दो साल से चूक रही सरकार: आपको बता दें कि लगातार दो साल से केंद्र सरकार विनिवेश लक्ष्य से दूर है। बीते वित्त वर्ष में केंद्र सरकार ने विनिवेश के जरिये 2.10 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था। कोरोना की वजह से सरकार इसका 10 फीसदी भी नहीं जुटा सकी। इससे एक साल पहले विनिवेश से 1.05 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया था।

हालांकि, बाद में लक्ष्य में संशोधन कर सरकार ने 65,000 करोड़ रुपये कर दिया लेकिन इससे भी हासिल नहीं किया जा सका। इस साल, सरकार ने विनिवेश के जरिये सिर्फ 50,298.64 करोड़ रुपये जुटाए थे।

विनिवेश के पैसे का क्या होगा: विनिवेश के जरिए सरकार खजाना भरकर विदेशी व्यापार, सोशल स्कीम्स आदि खर्च के लिए रकम का इस्तेमाल कर सकती है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर आदि कार्य के लिए भी इस रकम का इस्तेमाल होता है। वहीं, विनिवेश के बाद सरकार बाजार से लिए कर्ज का आकलन कर इसमें कटौती भी कर सकती है। आपको बता दें कि चालू वित्त वर्ष में कर्ज के जरिये 12.05 लाख करोड़ रुपये जुटाने का बजट लक्ष्य रखा है। अब तक सरकार निर्धारित राशि का 58 प्रतिशत कर्ज ले चुकी है।

 

यह भी देखे:-

भाजपा ने याद दिलाई आपातकाल की तानाशाही, प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब, मानसिंह गोस्वामी बोले – कांग्रे...
डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न।
ईएमसीटी के सदस्यों ने रंगो के त्योहार होली पर ज्ञानशाला के बच्चो के साथ मनायी होली की पार्टी
नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से पीछे से टकराई कार:हादसे में कार सवार की मौत
यातायात नियमों के प्रति बच्चों  को जागरूक करने की नोएडा ट्रैफिक  पुलिस की पहल ,  बिगिनिंग  मिशन एजुक...
पांच शिविर केंद्रों पर 676 कोविड जांच व 476 टीका लगाए गए
LIVE IND vs ENG: इंग्लैंड ने मेहमानों को 212 रनों से हराया, 15 साल पहले मुंबई में 212 रन से हारा था ...
इस मामले में निठारी कांड का आरोपी सुरेंद्र कोली बरी
कोरोना काल में मदद के लिए सम्मानित की गई समाजसेविका रश्मि पांडेय 
आज का भारत सरदार पटेल के सपनों का भारत है : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
25 जून 2025 का पंचांग: अमावस्या के दिन करें सोच-समझकर कार्य, राहुकाल से रहें सतर्क
भारत ने इंग्लैंड दौरे के लिए मिक्स्ड डिसएबिलिटी टी20 टीम की घोषणा, 21 जून से होगी ऐतिहासिक सीरीज़ की...
फर्जी कॉल सेंटर खोलकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, दो फरार
ग्रेटर नोएडा में गूंजे भजन, एक शाम बालाजी के नाम संध्या में श्रद्धालु हुए भावविभोर
यूपीएससी : ईपीएफओ परीक्षा 2021 की नई तारीख जारी, यहां देखें आधिकारिक सूचना
फ्लैट व आवासीय भूखंड के आवंटियों को रजिस्ट्री का आखिरी मौका