बनारस में प्रियंका: एजेंडे में कृषि कानून और लखीमपुर कांड, किसान न्याय रैली को करेंगी संबोधित

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब प्रतिज्ञा नहीं बल्कि किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगी।  जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान पर होने वाली रैली किसानों को न्याय दिलाने और उनकी लड़ाई पर केंद्रित होगी। लखीमपुरी खीरी कांड के बाद कांग्रेस ने रैली का नाम बदलने का निर्णय लिया।

 

रैली भव्य बनाने के लिए वाराणसी में डेरा डाले नेता और स्थानी कांग्रेसजन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी और पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने शुक्रवार को रैली स्थल का लिया। इस दौरान पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने कहा कि प्रियंका गांधी नवरात्रि में काशी से राजनीति की बुरी शक्तियों के नाश का बिगुल फूंकेंगी। पूर्वांचल के लोग जुटें और संकल्प लें कि हम एक साथ देश को विनाश के कगार पर ले जाने वालों को सबक सिखाएंगे।

 

पूर्व विधायक अजय राय ने बताया कि कांग्रेस महासचिव बाबा श्री काशी विश्वनाथ, मां कुष्मांडा, बाबा काल भैरव दरबार का दर्शन करेंगी। इसके बाद वह किसान न्याय रैली में चुनावी शंखनाद करेंगी। रैली स्थल पर राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, नरसिंह नारायण त्रिपाठी मौजूद रहे।

 

खजूरी में महासचिव मनीष चौबे के नेतृत्व में बैठक हुई। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न शहरों के लिए रवाना किया। इस दौरान महानगर राघवेंद्र चौबे, मनीष शर्मा, मयंक चौबे, सुदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

यह भी देखे:-

दादरी : अन्त्योदय मेला में लोगों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उठाया लाभ
"नो रजिस्ट्री नो वोट" के अभियान ने जोर पकड़ा, पीड़ित फ्लैट बायर्स ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया
हीरा लाल गेलड़ा बने जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा दक्षिण दिल्ली के नए अध्यक्ष
भारी सुरक्षा के बीच हंरेेद्र प्रधान हत्याकांड में आज कोर्ट में हुई पहली गवाही, आरोपी हुए पेश
यमुना प्राधिकरण अब पेट्रोल पम्प का भूखंड किराए पर देगा
Weather Forecast Updates Today : बदल रहा मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का अलर्ट, दिखेग...
बिल्डर को अनुचित लाभ देने पर बड़ी कार्यवाही , ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो कर्मचारी निलंबित , तीन अन्...
ग्रेटर नोएडा में नकली दवाओं का रैकेट का खुलासा,  पुलिस ने किया नकली दवाओं के पैकजिंग कारोबार का खुला...
किसानों का देशव्यापी भारत बंद शुरू, प्रदर्शनकारियों ने ब्लॉक किया गाजीपुर बॉर्डर
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम: एनटीपीसी दादरी को नेशनल बायोमास कॉन्फ्रेंस में देश का शीर्ष स...
कल का पंचांग, 25 दिसंबर 2024 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना का हाल आज क्या है जानिए, कारखाना संचालकों को दिशा-निर्देश जारी 
महिलाओं की सुरक्षा के लिए नोएडा पुलिस का "ऑपरेशन पिंक" शुरू
अलग-अलग सड़क हादसों दो घायलों की उपचार के दौरान मौत
प्रधानमंत्री मोदी के परीक्षा पे चर्चा ' मे नही मिला जवाब, अपनी बारी की प्रतीक्षा मे रही "प्रतीक्षा"
भाजपा बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी, कार्यकर्ताओं के खून-पसीने का नतीजा: धीरेंद्र सिंह