कांशीराम पुण्यतिथि: मायावती बोलीं- सरकार बनी तो बदले की भावना से रोकी नहीं जाएंगी केंद्र व राज्य की योजनाए

बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ के कांशीराम स्मारक स्थल में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि 2022 में अगर बसपा की सरकार बनीं तो बदले की भावना से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को रोका नहीं जाएगा बल्कि उन्हें समय से पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं को सावधान करते हुए कहा कि कुछ छोटी पार्टियों और विपक्षियों के हथकंडों से सावधान रहना है। बसपा को सरकार बनाने से इस बार कोई नहीं रोक सकता।

उन्होंने कहा कि भाजपा, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी वोट के लिए जनता से वादे कर रही हैं जो हवा हवाई है। उनमें रत्तीभर भी दम नहीं है। विरोधी पार्टियां चुनावी घोषणापत्रों में प्रलोभन भरे चुनावी वादे करने वाली हैं।

नया घोषणा पत्र जारी नहीं कर रहे हैं बल्कि चल रहे कामों को पूरा कराएंगे
मायावती ने एलान किया कि हम कोई घोषणा पत्र जारी नहीं कर रहे हैं लेकिन हमारी सरकार बनी तो हम अयोध्या, वाराणसी और मथुरा में बसपा की तर्ज पर भाजपा द्वारा शुरू कराए गए विकास कार्यों को रोकेंगे नहीं बल्कि पूरा करेंगे। चाहे सड़क निर्माण हो अथवा पुल निर्माण पहले पुराने कामों को ठीक किया जाएगा।

उन्होंने 21 अक्टूबर से हर विधानसभा क्षेत्र में युद्ध स्तर पर पोलिंग बूथों तक चुनावी अभियान शुरू करने को कहा। कहा कि उत्तराखंड, पंजाब में भी उत्तर प्रदेश की तरह ही तैयारियां की जानी है। उन्होंने कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की।

यह भी देखे:-

"बाढ़ राहत में सक्रिय: उत्तर प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों के लिए "आह्वान" का त्वरित सहायता वितरण"
भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन 
दादरी में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू हो - डॉ. आनंद आर्य
एपीजे इंटरनेशनल स्कूल में चेयरपर्सन डॉ. सुषमा पॉल बर्लिया का जन्मदिवस उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया...
गलगोटिया कॉलेज में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू
सुपरटेक के ट्विन टावर में अंतिम ब्लास्ट के लिए काउनडाउन शुरू, तैयारियों का जायजा लेने पहुंच रहे है त...
ग्रेटर नोएडा के आईकॉन अपार्टमेंट्स में खोला मुफ्त स्वास्थ्य सेवा वाला मेडिकल रूम
दादरी जनसभा की परमिशन नहीं मिलने पर अन्ना हजारे ने दी उत्तर प्रदेश सरकार को चुनौती
अवैध रूप से पटाखा बेचने व खरीदने वाले के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही : डीएम बी.एन. सिंह
आईएफजेएएस 2025: भारत की फैशन जूलरी और एक्सेसरीज का वैश्विक मंच, 4 से 6 जुलाई को ग्रेटर नोएडा में
सप्तमी पर बार एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर में हुआ उपवास भोज का भव्य आयोजन
पुलिस कमिश्नर कार्यालय, पुलिस लाइन एवं जनपद के अन्य पुलिस कार्यालयों में गांधी जयंती कार्यक्रम का आय...
भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी के नेतृत्व में चलाया गया जन जागरण अभियान, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
महान क्रिकेटर कपिल देव ने डेल्टा 2 में पुस्तकालय का उद्घाटन किया, शिक्षा के महत्व पर दिया जोर 
टोना- टोटका के शक में पोते ने दादी की बहन को मारी गोली, गले में लगी गोली, हालत गंभीर
फैसला: यूपी में डीजे पर लगी रोक हटी, हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने पलटा