World Post Day 2021: भारत में डाक सेवाओं का इतिहास, सबसे पुराना टेलीग्राम

नई दिल्ली । 14वीं सदी में मुहम्मद बिन तुगलक के राज में दिल्ली आए ‘इब्नबतूता ने लिखा है कि, ‘हिंदुस्तान में दो तरह से पत्र भेजे जाते थे या तो घोड़ों के जरिए या फिर पैदल। हर चार मील पर सुल्तान के घुड़सवार दस्ते तैनात रहते थे जबकि पैदल हरकारों के लिए हर तीन मील पर चौकियां होती थीं और हर मील पर एक हरकारा जो दौड़ते वक्त एक हाथ में सारे पत्र और दूसरे में एक कोड़ा हिलाता रहता था, जिसके ऊपर छोटी घंटियां लगी रहती थीं। कलकत्ता (अब कोलकाता) का जनरल पोस्ट आफिस 1868 में बना था, अंग्रेजों ने दिल्ली को राजधानी बनाकर तवज्जो देनी शुरू की, कलकत्ता (अब कोलकाता)और शिमला के बाद। शिमला में 1883 में डाकघर खुल गया था, दिल्ली में 1885 में खुला, कश्मीरी गेट से लाल किले के रास्ते में बना ये दो मंजिला डाकघर अभी भी काम करता है।

अगस्त 1947 में दिल्ली में 104 डाकघर थे, 19 ग्रामीण इलाकों में थे। 1961 तक दिल्ली के केवल 81 डाकघरों में ही पब्लिक काल की सुविधा उपलब्ध थी। आधुनिक डाक सेवाओं का केंद्र बनने से पहले अंग्रेजों की राजधानी होने के नाते कलकत्ता (अब कोलकाता) और शिमला ही केंद्र थे। दिल्ली को अपना सर्किल और डायरेक्टर आफ पोस्टल सर्विसेज, जिसके अधीन पूरी दिल्ली की डाक सेवाएं कर दी गईं जबकि टेलीफोन और टेलीग्राफ को अलग विभाग के अधीन कर दिया गया।

सबसे पुराना टेलीग्राम

तारीख थी 11 मई, 1857 का, जिसमें मेरठ से आए सिपाहियों के आने की सूचना के अलावा ये भी था कि कैसे वो यूरोपियंस को मारकर उनके बंगले जला रहे हैं। लाहौर के ज्यूडिशल कमिश्नर मोंटगोमरी ने कहा था, ‘इलेक्टिक टेलीग्राफ ने भारत को बचा लिया’, दरअसल वो भारत की नहीं भारत में अपनी सत्ता की बात कर रहा था।

यह भी देखे:-

भारतीय किसान यूनियन अंबावता जल्द करेगी तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ आन्दोलन
प्रभाकर देशमुख ने पद्मविभूषण राम वी. सुतार को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा— जीवन और साधना की अ...
टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी से 1.15 करोड़ बच्चे स्कूल बैग से वंचित
एच्छर में चल रही 7 दिवसीय श्री राम कथा का समापन,कल प्रात: 12 बजे से चलेगा भंडारा
स्वतंत्रता दिवस पर कासना पुलिस ने निर्धन बच्चों में मिठाई फल बांटे
गलगोटिया में "टेक्नो फेस्ट" का आयोजन 
सियासी खिचड़ी पक रही ! भाजपा-शिवसेना के बीच, अटकलों का बाजार गर्म
कोविड अपडेट: यूपी की 59 फीसदी आबादी ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
मतगणना कर्मियों का हुआ प्रशिक्षण, डीएम बी.एन. सिंह ने दिया जरुरी दिशा निर्देश
केशव मौर्य ने कहा ‘मुल्ला’ तो अजय राय ने बताया ‘चलनी, राजनीति गलियारों में बढ़ी सरगर्मी
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अगले महीने से लगेगा टोल, एनएचएआई ने मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव 
ग्रेटर नोएडा के वेदांत शर्मा करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, थाईलैंड में होगी अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो ...
डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट के बढ़ रहे केस, जानिए- किस राज्‍य में आए हैं कितने मामले
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस : बाघ और तेंदुओं को बचाने के लिए यूपी में बनेंगे चार सेंटर, केंद्र की मंजूरी
मल्टी लॉजिस्टिक हब व मल्टी ट्रांसपोर्ट के लिए जमीन मिलने का रास्ता साफ, जानिए ग्रेनो प्राधिकरण की 13...
नई आफत ने पकड़ी रफ्तार: दिल्ली में डेंगू के हुए 25 मरीज, 2013 के बाद सबसे अधिक मामले