भारत पहुंची डेनमार्क की प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने की अगवानी

नई दिल्ली, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिक्सन की अगवानी की, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया। फ्रेडरिक्सन नौ से 11 अक्टूबर तक तीन दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंची हैं। विदेश राज्य मंत्री (MoS) मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली हवाई अड्डे पर फ्रेडरिक्सन का स्वागत किया, जो भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के रिसीव करने के बाद राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन का औपचारिक स्वागत किया गया।

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिक्सन ने इस दौरान कहा, ‘हम भारत को एक बहुत करीबी पार्टनर मानते हैं। मैं इस यात्रा को डेनमार्क-भारत द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक मील के पत्थर के रूप में देखती हूं।’ उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल मैंने और पीएम मोदी ने हरित रणनीतिक साझेदारी (ग्रीन स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप) पर हस्ताक्षर किए और सहमति व्यक्त की। जब भारत और बाकी दुनिया में हरित संक्रमण की बात आती है तो हम एक महत्वाकांक्षी भारतीय सरकार को बड़ी जिम्मेदारी लेते हुए देखते हैं।

बता दें कि भारत और डेनमार्क के बीच मजबूत व्यापार और निवेश संबंध हैं। भारत में 200 से अधिक डेनिश कंपनियां मौजूद हैं और 60 से अधिक भारतीय कंपनियों की डेनमार्क में उपस्थिति है। दोनों देशों के बीच रिन्यूबल एनर्जी, कृषि, पशुपालन, स्वच्छ तकनीक के क्षेत्रों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहित डिजिटलीकरण, स्मार्ट सिटी, शिपिंग आदि के क्षेत्रों में मजबूत सहयोग मौजूद है।

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 2 अगस्त 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
यमुना प्राधिकरण करेगा 43 गांवों में शमसान  और कब्रिस्तान  का निर्माण
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की बैठक
गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ी परियोजनाओं को रफ्तार दे रही योगी सरकार
बिलासपुर चौकी प्रभारी का व्यापारियों ने शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत
मतदाता पुनिरीक्षण कार्य को लेकर डीएम मनीष कुमार वर्मा गंभीर
शारदा अस्पताल में रहकर दो और मरीजों ने जीती जंग , डिस्चार्ज किये गए
15 हजार करोड़ के GST फ्रॉड में तीन उद्यमी गिरफ्तार
मिशन शक्ति 5.0 के तहत गौतमबुद्धनगर के सभी 1108 आंगनबाड़ी केंद्रों पर कन्या पूजन एवं कन्या भोज आयोजित
आजमगढ़ के मुबारकपुर में छत पर सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या,
कश्मीर को पाकिस्तान का बताने वाले तुर्की ने भारत को भेजी कोविड मदद, चाहते क्या हैं एर्दोगन?
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विशेष गुरमत समागम का आयोजन
कोरोना वायरस बेकाबू: दूसरी लहर में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ रहा संक्रमण, देश के कई शहरों में लगा लॉकडाउन
चौथे चरण के मतदान से पहले भाजपा ने झोंकी ताकत, जेपी नड्डा बंगाल में आज करेंगे तीन रोड शो
सरकार की योजना गड्ढा मुक्त रोड का पालन करें लापरवाह अधिकारी- ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट
बसपा नेता की संपत्ति का केयरटेकर बनकर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार