कश्मीर में टारगेट किलिंग : आज दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह का मंथन, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ बैठक

नई दिल्ली, एएनआइ। कश्मीर घाटी के ताजा हालात पर आज दिल्ली में मंथन होने जा रहा है। इस अहम बैठक में टारगेट किलिंग पर रणनीति बन सकती है। आज दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ कश्मीर के सुरक्षा हालात पर चर्चा कर सकते हैं। बैठक के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा दिल्ली पहुंच चुके हैं।  इस बैठक में घाटी में हिंदुओं व सिखों को निशाना बनाए जाने पर चर्चा के साथ टारगेट किलिंग के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई के लिए रणनीति बनेगी।

आज दोपहर बाद प्रस्तावित इस अहम बैठक में अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे आतंकियों से निपटने के लिए एलजी प्रशासन की ओर से तैयार की गई रणनीति पर भी चर्चा होगी। गृह मंत्री अमित शाह के गुजरात दौरे से लौटने के तत्काल बाद बैठक बुलाई गई है।

इस अहम बैठक में देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और गृह सचिव अजय भल्ला के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। इसके अलावा खुफिया एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

यह भी देखे:-

धूमधाम से मनाया जा रहा है जेल दिवस, बंदियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
मां की दर्द भरी पुकार: मेरे लाल का बदन तप रहा है, भर्ती कर लो डॉक्टर साहब... एक बेटा खोने के बाद दूस...
यमुना प्राधिकरण ने किसानों के हित में लिया ये फैसला, पढ़ें पूरी खबर
मुख्यमंत्री पद पर योगी की जगह अरविंद शर्मा को बेहतर विकल्प बताकर पूर्व विधायक ने मचा दी खलबली
जानिए कौन मांग रहा था PAYTM के मालिक से करोड़ों की रंगदारी, हुआ गिरफ्तार
अवैध हथियार सहित एक बदमाश गिरफ्तार
प्रोमिस भाटी का एसएससी में चयन, कड़ी मेहनत को बताया सफलता का सूत्र
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन 
अब डीएक्सएन कोड से पहचाना जाएगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
तवियत बिगड़ने से सिपाही का निधन, एहतियात के तौर पर कोरोना टेस्ट कराया गया
सेक्टर अल्फा-एक में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की घोषणा को लेकर असंतोष, निर्वाचन अधिकारी ने दी निष्पक्ष...
विनय शर्मा बने बीकेयू के ब्लॉक मीडिया प्रभारी
बिजनेसमैन से मोबाइल फोन, क्रेडिट कार्ड व कैश लूटा
जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर का PM - CM घेराव, टकराव, नज़रबंदी
नववर्ष पर कर्तव्यनिष्ठ पुलिस नेतृत्व का सम्मान, भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल ने किया अभिनंदन
आज आयोजित 53वीं जीएसटी परिषद की बैठक में की गई प्रमुख सिफारिशें, बता रहे हैं संजय श्रीवास्तव नौटी