लखीमपुर खीरी हिंसा: क्राइम ब्रांच के सामने मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा की पेशी

लखनऊ। लखीमपुर खीरी में बीते रविवार को उपद्रव के बाद हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों की मृत्यु के मामले में आरोपित केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू की शनिवार को सुबह 10ः45 पर क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए। हालांकि, आशीष मिश्रा को दिन में 11 बजे लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन में क्राइम ब्रांच की टीम के सामने पेश होना था, लेकिन वह 15 मिनट पहले पहुंचे। आशीष स्कूटी से पुलिस लाइन पहुंचे।

मंत्री अजय मिश्रा के घर पर लगाया गया एक और नोटिस

आशीष मिश्रा की पेशी के तैयारी के बीच में लखीमपुर खीरी पुलिस ने शनिवार को मंत्री के घर पर एक और नोटिस लगाया है। नोटिस में लिखा है कि कल समन के बावजूद आशीष मिश्रा पेश नहीं हुए थे, आज भी उनके क्राइम ब्रांच ने समक्ष पेश न होन की स्थिति में वारंट जारी किया जाएगा।

पूछताछ के लिए नहीं आया तो सख्त कार्रवाई

लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले में दर्ज हुई हत्या की रिपोर्ट के मुख्य आरोपित केन्द्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्र मोनू के घर गुरुवार देर शाम पुलिस ने नोटिस चस्पा की थी जिसमें उनको शुक्रवार को पुलिस की अपराध शाखा के समक्ष तलब किया गया था लेकिन, मोनू नहीं आया। शुक्रवार को फिर एक नोटिस उनके घर में चस्पा की गई है, जिसमें शनिवार को 11 बजे पुलिस की अपराध शाखा के समक्ष तलब किया गया था। पुलिस के बड़े अधिकारियों से संकेत मिले थे कि अगर शनिवार को भी मोनू क्राइम ब्रांच की टीम के साथ पूछताछ के लिए नहीं पहुंचता तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी थी।

यह भी देखे:-

12 दिसंबर को लगेगा कौशल विकास प्रशिक्षण मेला
गुरु रविदास जयंती पर GIMS ग्रेटर नोएडा में श्रद्धा से हुआ आयोजन, निदेशक ने समानता और मानवता के सिद्ध...
नर्सिंग स्टाफ ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी 
ग्रेटर नोएडा में भव्य स्वागत: एबीवीपी के नवनिर्वाचित प्रांत मंत्री गौरव गौड़ का अभिनंदन
न्यू नोएडा को बसाने में सैटेलाइट इमेज बनेगा आधार
झांसी: मालगाड़ी में गार्ड की जगह मशीन संभालेगी संचालन व्यवस्था, 900 डिवाइस तैयार करने का दिया गया ऑर...
दर्दनाक : लिफ्ट की डक्ट में गिरने से दो की मौत
गौतम बुद्ध नगर मे यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए चुने गए 61 केंद्र
डेटा चोरी कर 2 करोड़ रुपए की ऑनलाइन खरीदारी की, तीन आरोपी गिरफ्तार, जानें पाकिस्तान का कनेक्शन
Covid-19 Vaccine: Pfizer ने कहा, बच्चों के लिए भी 100% असरदार और सुरक्षित है कोविड-19 वैक्सीन
उधमशीलता जागरूकता शिविर का आयोजन, छात्रों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया
खेलों का महाकुंभ ओलंपिक : महिला हॉकी टीम से पीएम मोदी का भावुक संवाद,
मॉडर्ना कंपनी की कोरोना वैक्‍सीन को मिल सकती है इस्‍तेमाल की इजाजत
ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे सब्जी से भरी हुई तीन गाड़ियां आपस में टकराई, कई घायल
माइक्रोसॉफ्ट गुरुग्राम में गलगोटियास छात्रों का शैक्षणिक दौरा – नवाचार और तकनीक का अनूठा संगम
दवाई से ज्यादा फायदा पहुंचाती है फिजियोथेरेपी:विजय धवन