Air India Deal : टाटा सन्‍स ने 18000 करोड़ में एयर इंडिया की डील जीती, 67 साल बाद फिर दोनों साथ-साथ

नई दिल्‍ली। Air India फिर Tata Sons की झोली में आ गिरी है। Dipam सचिव की मानें तो मंत्री समूह ने Air India के विनिवेश प्रक्रिया में Tata Sons की बोली को स्‍वीकार कर लिया है। इससे टाटा Air India को 67 साल बाद ग्रुप में जोड़ने में कामयाब रहा है। Airline अब नमक से लेकर सॉफ्टवेयर बनाने वाले टाटा समूह के पास वापस चली जाएगी।

1932 में टाटा एयरलाइंस था नाम

टाटा समूह ने अक्टूबर, 1932 में टाटा एयरलाइंस के नाम से एयर इंडिया का गठन किया था। इसके बाद सरकार ने 1953 में एयरलाइन का राष्ट्रीयकरण (Nationalisation of Air India) कर दिया।

18000 करोड़ में जीती बोली

Dipam सचिव तुहिन कांत पांडे ने कहा कि Tata Sons ने एंटरप्राइज वैल्‍यू 18000 करोड़ रुपए लगाई थी। इस बिड में दो बोली लगाने वाले ग्रुप ने हिस्‍सा लिया था। 5 बिडर्स को अयोग्‍य घोषित कर दिया गया, क्‍योंकि उनकी बोली निर्धारित मानदंड से मेल नहीं खा रही थी। बिडर्स को विश्‍वास में लेते हुए पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से आगे बढ़ाया गया।

 

 

कुल कितने कर्मचारी

नागर विमानन मंत्रालय के सचिव राजीव बंसल के मुताबिक एयर इंडिया में 12,085 कर्मचारी हैं, जिसमें से 8,084 स्थायी कर्मचारी हैं और 4,001 कर्मी कॉन्ट्रैक्ट पर हैं। इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस में 1434 कर्मचारी हैं। 1 साल और तक अगर उनकी छंटाई होगी तो उनको वीआरएस देना होगा।

एयरइंडिया का परिचालन

Covid महामारी आने से पहले, एयरलाइन ने एक स्टैंडअलोन आधार पर 50 से अधिक घरेलू और 40 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों का संचालन किया। इसके अलावा, इसने कोविड महामारी से पहले 120 से अधिक विमानों का संचालन किया। उस अवधि के दौरान, एयरलाइन में 9,000 से अधिक स्थायी और 4,000 संविदा कर्मचारी थे।

यह भी देखे:-

RBI Grade B Result: आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 की मार्कशीट और कटऑफ अंक जारी, ऐसे करें चेक
गणतंत्र दिवस परेड 2022 में भाग लेंगें गलगोटियाज विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स
टेंडर घोटाले में यादव सिंह फिर सीबीआई ने किया गिरफ्तार
Siam ने Sustainable Circularity पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया, भारतीय गतिशीलता संदर्भ में ...
प्रसपा की रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक
यूपी में किस तरह दहशत फैलाने का था प्लान : संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ के लिए दिल्ली गई एटीएस
बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 83 लोगों की मौत, कई झुलसे
ग्रेटर नोएडा सनातन पुरोहित सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा वृहद वृक्षारोपण, अब तक 1000 पौधे रोपित किए
कई गाँवों में नहीं लगे गलियों के नाम और नंबर - विधायक पंकज सिंह से मिली नोवरा     
दीदी की रसोई ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस जरूरतमंदों को बांटा निशुल्क भोजन
तालिबान ने किसी देश पर हमला नहीं किया बल्कि अपने देश को आजाद करवाया- मुन्नवर राणा
ग्रामीणों की समस्याओ को जल्द समाधान करें प्रदेश सरकार: मनोज चौधरी
COVID 19 : अच्छी खबर, GIMS से पांच मरीजों को किया गया डिस्चार्ज
पांच लोगों की जान बचने वाली पुलिस टीम सम्मानित
खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदले जाने पर कांग्रेस बोली, नरेंद्र मोदी और जेटली स्टेडियम भी खिलाड़ियों के...
ग्लोबल संस्थान के चेयरमैन को गौरव रत्न सम्मान