मुंबई में पकड़ी गई 125 करोड़ की हेरोइन, एक बिजनेसमैन गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई से 25 किलो हेरोइन पकड़ी है। इसकी कीमत 125 करोड़ रुपये बताई गई। हेरोइन मुंबई के न्हावा शेवा पोर्ट पर एक कंटेनर से बरामद हुई थी। इस मामले में डीआरआई ने नवी मुंबई इलाके से जयेश सांघवी नाम के एक बिजनेसमैन को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट ने 11 अक्टूबर तक डीआरआई की हिरासत में भेजा है।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेरोइन लाने के लिए तस्करों ने अनोखी तरकीब निकाली। उन्होंने ईरान से लाए जा रहे कंटेनर में कथित तौर पर मूंगफली के तेल की खेप के बीच हेरोइन छिपा दी थी। हालांकि, राजस्व खुफिया विभाग ने छापा मारकर हेरोइन बरामद कर ली।

 

इसी तरह जुलाई में भी ईरान से तस्करी कर के लाई जा रही दो हजार करोड़ रुपये की हेरोइन की खेप पकड़ी गई थी। 283 किलो की मात्रा में भारत भेजी गई इस हेरोइन को भी राजस्व खुफिया विभाग ने ही पकड़ा था। इस कंसाइनमेंट को नवी मुंबई के जवाहरलाल नेहरू बंगरगाह से सड़क मार्ग के जरिए पंजाब भेजा जाना था। इस मामले में तब डीआरआई ने पंजाब के तरण तारण के रहने वाले एक सप्लाई प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार किया था।

एयरपोर्ट में भी बरामद की गई थी तस्करी से लाई गई हेरोइन
पिछले महीने इसी तरह मुंबई एयरपोर्ट से करीब 5 किलो हेरोइन के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार हुई थीं। इसकी कीमत 25 करोड़ रुपये बताई गई थी। दोनों महिलाओं की पहचान मां-बेटी के तौर पर हुई थी और वे दक्षिण अफ्रीका के जोहानेसबर्ग से आई थीं। इन दोनों ने ड्रग्स को अपने ट्रॉली बैग की किनारे की जेब में रखा था। यह किसी भी एयरपोर्ट में मिलने वाली ड्रग्स की सबसे बड़ी खेप में से एक रही।

 

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ ने दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश
सफ़ाई को लेकर गंभीर हुआ प्राधिकरण, जगत फ़ार्म व्यापारियों के साथ हुई अहम बैठक
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन
वन विभाग की बिना अनुमति के बाग का पेड़ कटवाया, मुकदमा दर्ज
गैस संकट, मनरेगा भुगतान और सुधीर गुप्ता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज...
कल का पंचांग, 26 जुलाई 2025 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
घायल हालत में मिला हिरण का बच्चा
नोएडा एक्सटेंशन की पैंतीस सोसाइटी के कायस्थों ने एक साथ आकर दिखाई ताकत
महिला ने नहर में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाई जान
मोटो -जीपी बाइक रेस के लिए यमुना प्राधिकरण ने जारी कर दी एनओसी
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने IIMT कॉलिज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया
जिम्स अस्पताल का भवन असुरक्षित, जिला प्रशासन ने भेजी रिपोर्ट
ग्रेनो प्राधिकरण की वाणिज्यिक भूखंड योजना लांच
कलक्ट्रेट सूरजपुर में मनाया गया संविधान दिवस
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में पूर्व न्यायमूर्ति जे.आर. मिधा का स्वागत, छात्रों को देंगे कानून की शिक्ष...
मातम में बदला नई कार का जश्न