Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान को जेल लेकर पहुंची एनसीबी, इधर कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई जारी

क्रूज ड्रग्स केस में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। हालांकि न्यायिक हिरासत में भेजे गए आर्यन खान ने तुरंत जमानत अर्जी दाखिल की थी जिसकी कोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है। एनसीबी की तरफ से ASG ने दलील दी है कि NDPS कोर्ट को बेल देने का अधिकार नहीं है। इस मामले को सेशन कोर्ट भेजा जाए, लेकिन सतीश मानशिंदे ने अनिल सिंह की दलीलों को गलत बताया है। आर्यन खान की जमानत को लेकर उनके वकील सतीश मानशिंदे पूरी ताकत लगा रहे हैं। वहीं एनसीबी उनकी जमानत याचिका का विरोध कर रही है। इधर एनसीबी की टीम आर्यन खान सहित अन्य आरोपियों को आर्थर रोड जेल लेकर पहुंची है।

आर्यन खान समेत 7 लोगों की 11 अक्तूबर तक हिरासत की मांग करते हुए एनसीबी ने अदालत को बताया कि वह अभी भी छापेमारी कर रही है और इस दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जानी है। NCB ने अभी तक इस मामले में कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने बताया कि मुंबई तट पर क्रूज जहाज पर पार्टी में छापेमारी के बाद ड्रग्स की जब्ती से संबंधित मामले में एक नाइजीरियाई नागरिक सहित कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि कोर्ट ने एनसीबी की आर्यन को कुछ दिन और कस्टडी में रखने की याचिका खारिज कर दी थी।

 

यह भी देखे:-

निष्कासन से नाराज़ ऑटो कंपनी के श्रमिक हड़ताल पर गए
18वें कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट पर एस्टर पब्लिक स्कूल का कब्जा
ग्रेटर नोएडा में विश्व गैस शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन
पीबी इवेंट्स द्वारा किड्स एंड टीन फैशन शो का आयोजन
किसान कामगार मोर्चा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशनी सिंह ने किया संगठन का विस्तार
उद्योग बंधु बैठक : उद्यमियों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के डीएम बी.एन सिंह ने दिए निर्देश
सड़क हादसे में घायल एंबुलेंस चालक की मौत
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने ग्राम बिसाहड़ा, दादरी में धान फसल की क्रॉप कटिंग का किया स्थलीय न...
रिटायर्ड एवं स्थानांतरित अधिकारी जल्दी करें सरकारी आवास खाली
270 करोड़ रुपये की बिजनेस इन्क्वायरी के साथ IFJAS 2022 का समापन
ग्रेटर नोएडा में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु छात्राओं को दी गई HPV वैक्सीन की जानकारी
युवाओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शारदा विश्वविद्यालय की मुहीम
इंडियन इंटरनेशनल ट्रेड फेयर पहुंचे सीएम योगी, कहा बीमारू राज्य नहीं, आज रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बन चु...
गौतम बुद्ध नगर विकास समिति का हुआ विस्तार, नये पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियां
खराब रेटिंग: केंद्र की कसौटी पर पूरी तरह खरी नहीं उतरीं यूपी की बिजली कंपनियां, किसी को भी नहीं मिला...
जलवायु परिवर्तन पर आयोजित हुई तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला, नापिए अपनी कार्बन पदचिह्न