14 दिन की न्यायिक हिरासत में आर्यन समेत आठ आरोपित, रिमांड आवेदन में आधार अस्पष्ट 

मुंबई (एजेंसी) । Mumbai Cruise Raid Case Hearing: मुंबई कोर्ट ने गुरुवार को आर्यन खान समेत आठ आरोपितों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके तुरंत बाद वकील सतीश मानशिंदे ने उसी अदालत में अंतरिम जमानत का आवेदन दे दिया है। इस पर शुक्रवार को 12.30 बजे सुनवाई होगी। कोर्ट ने एनसीबी के हवालात में आरोपितों को परिवार से मिलने की अनुमति भी दे दी है।

बालीवुड स्टार शाहरुख खान के पुत्र आर्यन खान की एसप्लानेड मजिस्ट्रेट कोर्ट (Esplanade Magistrate court) में पेशी के बाद नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) अपने मुंबई स्थित आफिस में ले गई क्योंकि इस वक्त जेल में नए कैदियों को नहीं लिया जा सकता। कोर्ट ने NCB से जवाब दायर करने को भी कहा है। कोर्ट ने आगे कहा कि मामले की सुनवाई स्पेशल नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रापिक सबस्टांसेज (NDPS) कोर्ट करेगी।

रिमांड आवेदन में आधार अस्पष्ट 

मुंबई के चीफ मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट आरएम नेर्लीकर ने गुरुवार  शाम यह कहते हुए NCB की रिमांड की अर्जी ठुकरा दी कि उसको इस मामले में जांच के लिए पर्याप्त समय मिल चुका है। अब इसमें हिरासत में रखकर पूछताछ किए जाने की कोई जरूरत महसूस नहीं होती। इसलिए सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। जज के अनुसार सभी रिमांड आवेदन में आधार अस्पष्ट हैं। उन्होंने कहा कि आरोपितों के लिए एनसीबी हिरासत की मांग की गई है। वह अरबाज मर्चेंट एवं आर्यन खान के बयान के आधार पर छह अक्टूबर को गिरफ्तार किए गए अचित कुमार का सामना अन्य सभी आरोपितों से करवाना चाहती है।

यह भी देखे:-

नोएडा: डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने जमघट पाठशाला में बच्चों को किया जागरूक – महिला सुरक्षा और मिशन शक...
जेवर एयरपोर्ट का भूमि पूजन मार्च 2019 के पहले सप्ताह में संभव
देखें VIDEO, यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला कर्मियों पर एफ़आईआर दर्ज
वाराणसी में प्लास्टिक रख रहे व्यापारियों की शामत, एक दिन में नगर निगम ने वसूला एक लाख!
GPL 4 क्रिकेट टूर्नामेंट: लडपुरा बॉयज बनाम जेडीएस जलालपुर और भूडा बनाम रोजा थर्ड के बीच खेला गया
मोतियाबिंद ऑपरेशन : वैज्ञानिकों ने की सरल, सस्ती और बिना ऑपरेशन के इलाज की विकसित की तकनीक
गलगोटिया  कॉलेज : इकोसिस्टम रेस्टोरेशन विषय पर एक राष्ट्रीय वेबिनार
राकेश नागर बने करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिला उपाध्यक्ष
अधिवक्ता धर्मेंद्र जयंत को सूरजपुर न्यायालय में बनाया गया एडीजीसी
एयर पिस्टल इवेंट में शामिल होंगे शिवम ठाकुर
यूपी में 60 वर्ष के ऊपर के व्यापारियों को मिलेगी पेंशन, मृत्यु पर मिलेगी 10 लाख की राशि
करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने मनाया छठवां स्थापना दिवस , आयोजित की गई कई प्रतियोगिताएं
हैबतपुर के डूब क्षेत्र और चिपियाना खुर्द में गरजा ग्रेनो प्राधिकरण का बुलडोजर, 9 हजार वर्ग मीटर जमीन...
बड़ी खबर: जेईई मेन 2021 की परीक्षाएं जुलाई व अगस्त में आयोजित करने का प्रस्ताव, स्थगित हो सकती है नीट
नोएडा को बेहतर बनाने की दिशा में विधायक पंकज सिंह और सामाजिक संगठनों की अहम बैठक
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन और स्क्रीनिंग है जरूरी, फोर्टिस ग्रेटर नोएडा कर रहा है जागर...