अरुणाचल प्रदेश: फिर आमने-सामने आए भारत और चीन के सैनिक, एलएसी पर घंटों रहा तनाव

नई दिल्ली, एएनआइ। भारत और चीन के सैनिकों के बीच पिछले हफ्ते अरुणाचल सेक्टर में झड़प हुई थी। रक्षा विभाग के एक सूत्र ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि लाइन आफ एक्चुअल कंट्रोल पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई। हालांकि इसमें किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच कुछ घंटे इस पर चर्चा हुई और मौजूदा प्रोटोकाल्स के अनुसार दोनों में मामले को सुलझा लिया।

सूत्रों ने कहा कि दोनों पक्ष अपने प्रोटोकाल के अनुसार, गश्ती गतिविधियां करते हैं। जब भी दोनों पक्षों के गश्ती दल का आमना-सामना होता है, तो दोनों पक्षों द्वारा सहमत स्थापित प्रोटोकाल और तंत्र के अनुसार स्थिति का प्रबंधन किया जाता है। इससे पहले अगस्त में, भारत और चीन ने गोगरा हाइट्स क्षेत्र से सैनिकों को हटा दिया था और उन्हें उनके स्थायी ठिकानों पर वापस भेज दिया था। सैन्य वार्ता के 12वें दौर में भारत और चीन के सैनिकों को गश्त बिंदु 17A से हटाने पर सहमत हुए थे, जो पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में दोनों देशों के बीच घर्षण बिंदुओं में से एक है।

यह भी देखे:-

किसान बेरोजगार सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने ओप्पो कम्पनी का घेराव किया
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय बना ‘ईट राइट कैंपस’
किसान मसीहा टिकैत की पुण्यतिथि पर "जल-जंगल-जमीन बचाओ संकल्प दिवस" और रक्तदान शिविर का आयोजन
नोएडा ट्विन टावर प्रकरण : सीएम योगी ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
आकाश मंडार को असिस्टेंट कमांडेंट बनने पर किया करप्शन फ्री इंडिया ने किया सम्मानित
महामारी पर आयुर्योग की विशेष वेबिनार शृंखला, हमें अपने दिमाग पर नियंत्रण रखना चाहिए : डॉ ईरा दत्ता
कोरोना वायरस : इजरायल में बढ़ते मामलों के बीच अमेरिका ने 'डू नॉट ट्रैवल' लिस्ट में डाला
शारदा विश्वविद्यालय ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों और इस्कॉन भक्तों पर हो रहे हमलों के विरोध म...
करप्शन फ्री इंडिया का जिला मुख्यालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन
जलवायु परिवर्तन एवं शहरी रेसीलीएनसी पर कार्यशाला
शारदा विश्विद्यालय में हुआ शिक्षकों का सम्मान
ड्रग विभाग के छापे से हड़कंप, तीन मेडिकल स्टोर सीज
दीवाली: इस समय करें महालक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना, ये है शुभ मुहूर्त
अब डीएक्सएन कोड से पहचाना जाएगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
ड्यूटी से गैर हाजिर होकर पुलिसकर्मी कर रहा था लूट की वारदात, साथी के साथ हुआ गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर: गलती से सीमा पार कर पीओके पहुंचे युवक को पाकिस्तान ने लौटाया