बारिश के चलते कहीं बदला स्थान, तो कहीं मौसम तय करेगा राम की लीला

ग्रेटर नोएडा : शुक्रवार को दिन-भर झमाझम बारिश ने राम की लीला पर ब्रेक लगा दिया। शहर के साईट – 4 , सेक्टर – पाई और सूरजपुर में रामलीलाओं का मंचन नहीं हुआ। मैदान में बारिश का पानी भर जाने से रामलीला कमेटियों को रामलीला मंचन का स्थान बदलने पर मजबूर होना पड़ा है।

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने कहा आज रामलीला का मंचन साईट- 4 में स्थति हुंडई के शो रूम के सामने F – 21 में होगी। इसके लिए तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही है।

मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया आज रामलीला का मंचन जल्दी शाम 6 बजे शुरू कर दिया जायेगा। इसमें कल शुक्रवार को जो प्रसंग होना था उसे भी मंचित किया जायेगा। आज शिव सती संवाद, नारद मोह, राक्षसों का अत्याचार, पुत्रोष्टि यज्ञ, श्री राम जन्म, सीता जन्म, तड़का वध, सुबाहु वध का मंचन किया जायेगा।

इधर सेक्टर पाई में धार्मिक रामलीला का मंचन किया जा रहा है। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के मीडिया प्रभारी चैनपाल प्रधान ने बताया अगर मौसम साफ़ रहा तो निश्चित रूप से रामलीला का मंचन किया जायेगा।

सूरजपुर में चल रहे आदर्श रामलीला कमेटी के मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य ने बताया मौसम साफ़ रहने पर ही रामलीला मंचन कराया जायेगा।

यह भी देखे:-

श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई: सीता से मिले हनुमान, उजड़ी अशोक वाटिका, रोमांचित हुए दर्शक
श्री रामलीला साइट 4 : 55 फिट का धनुष टूटा 50 फिट की ऊंचाई पर
श्री धार्मिक रामलीला मंचन, प्रभु राम के तीर से मारा गया बाली
श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति की तीसरे दिन की लीला में राम-सीता मिलन और तर्कशास्त्र संवाद न...
Greater Noida West : श्री रामलीला महोत्सव केवट ने श्री राम को गंगा पार कराई हुआ भरत मिलाप, भावुक हुए...
श्रीराम मित्र मण्डल रामलीला मंचन : राम वन गमन देख दर्शकों के छलके आंसू
सूरजपुर रामलीला में मिथिला प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन, हज़ारों श्रद्धालु हुए भावविभोर
श्री रामलीला कमेटी ने मोक्षधाम में भोले शंकर की प्रतिमा के निर्माण कार्य के लिये किया भूमि पूजन
श्री धार्मिक रामलीला मंचन का आगाज 26 सितंबर से, राजस्थान के कलाकार करेंगे मंचन
श्री राम मित्र मंडल : छल से सीता का हरण कर ले गया रावण
श्री रामलीला कमेटी साईट 4 : सीता के वियोग में वन-वन भटके श्रीराम, खग-मृग से पूछा पता
श्रीराम लखन धार्मिक लीला रामलीला मंचन : श्री राम ने शिव धनुष तोड़ा, सीता ने डाली वरमाला
श्री आदर्श रामलीला सूरजपुर, राम ने खाए शबरी के झूठे बेर, मूर्छित लक्ष्मण के लिए हनुमान ने लाया संजीव...
श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला मंचन : धूमधाम से निकाली गयी राम बारात
साइट 4 में रामलीला की तैयारी का आगाज़, विजय महोत्सव 2024 के लिए भूमि पूजन सम्पन्न
Greno West रामलीला: सूपर्णखा की लक्ष्मण ने काटी नाक, भड़क उठा रावण, दर्शक हुए रोमांचित, बच्चों ने प...