श्री रामलीला कमेटी साईट फ़ोर सेंट्रल पार्क ग्रेटर नोएडा ने दशहरा पर्व के लिये किया भूमि पूजन किया

ग्रेटर नोएडा : आगामी 15 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाने के लिये श्री रामलीला कमेटी ने भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विशाल पांडेय एडिशनल डी सी पी ने नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया।

अध्यक्ष स0 मंजीत सिंह ने बताया कि श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा द्वारा साइट 4 स्थित सेंट्रल पार्क में होने वाली रामलीला मंचन इस वर्ष भी स्थगित रखा गया है। उन्होंने बताया कि जिस स्तर की रामलीला साइट 4 में कमेटी कराती है उसकी तैयारियों में 3 महीने का समय लगता है। परंतु पिछले दिनों गणेश उत्सव की परमिशन नही मिलने पर कमेटी ने व्यवस्थाओं को देखते हुए स्थगित करने का निर्णय ले लिया था।

कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि इस वर्ष सांकेतिक रुप से 15  अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जायेगा। जिसमें 3 घंटे की सम्पूर्ण रामलीला LED पर दिखायी जायेगी व रावण के साथ साथ कोरोना के पुतले का भी दहन किया जायेगा।

महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि 11 अक्टूबर को सफीपुर स्थित मोक्षधाम में 61 फिट की शिव प्रतिमा का अनावरण भी कमेटी द्वारा कराया जायेगा।

इस अवसर पर ओमप्रकाश अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, सौरभ बंसल,विनोद कसाना, हरेंद्र भाटी, मुकुल गोयल, श्यामवीर भाटी, बिजेंद्र भाटी, के के शर्मा,अजित दौला, मनोज चौधरी, आलोक सिंह, आशिश शर्मा, सतीश नंबरदार, अजीत दौला, मनोज यादव, अनिल कसाना,प्रमोद भाटी,राजू भाटी, ओम रायज़ादा,आदित्य घड़ियाल,मनोज सिंगल, भीम सिंह भाटी, देविनदर टाइगर,अंजू पुणडीर, ज्योति सिंह, शुशील भाटी, रवीन्द्र सिंह, विकास भाटी, बृजेश भाटी,आलोक नागर किशन नागर, विरेश भाटी, अरविंद भाटी,लोकेश भाटी, राहुल नम्बरदार,आज़ाद अधाना, जितेंद्र चौहान, सतबीर गुर्जर व अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 30 जनवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ईटेडा से किसान आंदोलन की तैयारियों का आगाज़, 29 मई को कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे हजारों किसान
Ujjwala-2.0 : पीएम मोदी का एलान, अब गैस कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं
किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पुण्यतिथि
अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए के लिए डीएम ने की अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक
गांवों की समस्याओं के समाधान हेतु ग्रेनो प्राधिकरण पर करप्शन फ्री इंडिया का हल्ला बोल प्रदर्शन
गौतम बुद्ध नगर में ओवरलोडिंग पर सख्ती, वाहनों पर कार्रवाई, लाखों रुपये जुर्माना लगाया गया
ग्रेटर नोएडा में गणेशोत्सव की धूम, नृत्य-गायन प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाया धमाल, राधा कृष्ण लीला...
यमुना नदी उफान पर, ग्रेटर नोएडा के तटीय इलाकों में बढ़ा जलस्तर
दादरी विधायक तेजपाल नगर ने लाखों रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया 
बिना अनुमति के सोशल मीडिया पर प्रचार करने और पेड कंटेट के प्रमोशन के लिए सपा प्रत्याशी को नोटिस
वैश्विक शिक्षा की ओर बड़ा कदम: गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और ओरेगन हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी के बीच ...
Lex Fiesta 2k25: हरलाल स्कूल ऑफ लॉ में रंगारंग विदाई समारोह, भावनाओं और उल्लास से भरा रहा दिन
22 दिसंबर को किसानों का शक्ति प्रदर्शन: ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर होगी BKU की महापंचायत, राकेश ट...
VB-G-RAM-G अभियान के तहत ग्राम महावड़ में कृषक-मजदूर चौपाल, रोजगार और आजीविका पर हुआ संवाद
पेट्रोल पंप की शिकायत आने पर तुरंत कराई गई जांच