बदमाशों से बुजुर्ग ने मांगी जान की दुहाई, कहा मुझे छोड़ दो तुम्हारे बाप की उम्र का हूं लेकिन बदमाशों ने … 

ग्रेटर नोएडा : कोतवाली बीटा-2 के रेयान गोलचक्कर के पास दिल्ली स्थित कंपनी में ड्यूटी जाने के लिए खड़ा बुजुर्ग ऑटो का इंतजार कर रहा था, इस दौरान कार सवार चार बदमाशों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया और बंधक बनाकर उसके एटीएम से 20 हज़ार रुपये निकाल लिए, विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ित बुजुर्ग को पेंचकस मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया,पुलिस पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

पीड़ित ने बताया कि कार में बैठते ही बदमाशों ने उनकी आंख पर पट्टी बांध दी और उनकी पिटाई शुरू कर दी। बदमाशों ने उनसे एटीएम का पिन पूछलर उनके खाते से 20 हज़ार रुपये निकाल दिए। इस दौरान करीब 2 घंटे तक बदमाश ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर दिनदहाड़े बुजुर्ग को बंधक बनाकर घुमाते रहे और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। करीब 2 घंटे बाद बदमाश पीड़ित के मोबाइल फोन का सिम तोड़कर उसे सिल्वर सिटी के पास फेंक कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली बीटा-2 पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है‌

जैसे जैसे आज का जमाना टेक्नोलॉजी के हिसाब से आगे बढ रहा है‌ तो‌ बदमाश भी समय के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं, जमाना इतना आगे बढ़ चुका है कि अब बदमाश भी स्वैप मशीन साथ लेकर चलते हैं, आज लूट की घटना को‌ बदमाशों ने कुछ अलग ही अंदाज में अंजाम दिया है,पीड़ित ने बताया है कि बदमाश स्वैप मशीन साथ लेकर चल रहें थे , लूटपाट के दौरान पीड़ित के एटीएम  कार्ड का पिन पूछ कर बदमाशों ने स्वयं मशीन से एटीएम कार्ड स्वैप करके 20 हज़ार उसके खाते से निकाले गए हैं।

यह भी देखे:-

यातायात पुलिस के दरोगा पर घातक हमला करने वाले दो गिरफ्तार
सीबीआई अधिकारी बनकर ठगों ने रिटायर्ड अधिकारी से हड़पे 1.19 करोड़ रुपये
महिलाओं को चपत लगाने वाला सुनार गिरफ्तार
नवनियुक्त एसएसपी ने थानों का किया औचक निरिक्षण , मची खलबली
बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी पुलिसकर्मी को लोगों ने दबोचा
ग्रेनो में अतीक अहमद की प्रॉपर्टी होने का खुलासा, एसटीएफ के राडार पर
गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपी चढ़ा बिसरख पुलिस के हत्थे
पेड़ से लटकी मिली दो सगी बहनों की लाश
काशीराम आवास योजना में मकान दिलाने के नाम पर ठगी
महिला के साथ होटल में बलात्कार
आठवीं मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, समलैंगिक ऐप से जुड़े युवकों की थी पार्टी — दो हिरासत में
मतदाताओं को रिझाने के लिए मंगाई गई अवैध शराब पकड़ी
दूध व्यापारी ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी
अपडेट : ग्रेटर नोएडा : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी व तीन बदमाशों को लगी गोली, घ...
पुलिस ने किया बिजली घर में हुई डकैती का खुलासा
कार के अंदर युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, सिर में गोली के निशान