हर रोज हार रहा कोरोना, अब एक्टिव केस 2.44 लाख ही बचे; नए मामले 22 हजार

देश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के 22 हजार 431 नए मामले दर्ज किए गए हैं। कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है और अब वायरस के एक्टिव मरीज कुल मामलों का सिर्फ 0.72 फीसदी ही रह गए हैं। पिछले कई दिनों से कोरोना के एक्टिव मरीज बीते साल मार्च की तुलना में सबसे निचले स्तर पर हैं।

बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के 24 हजार 602 मरीज ठीक हुए हैं। इसके बाद अब त देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 3 करोड़ 32 लाख 258 पहुंच गई है। वहीं, इस दौरान कोरोना के 318 मरीजों ने दम भी तोड़ा है।

हालांकि, बीते एक दिन में कोरोना के कुल मामलों में से 12 हजार 616 केस अकेले केरल के हैं और वहीं राज्य में कोरोना से 134 मौतें भी हुई हैं।

भारत में अब कोरोना के एक्टिव मरीज 2 लाख 44 हजार 198 हैं, जो कि बीते 204 दिनों में सबसे कम हैं। वहीं, रिकवरी रेट बढ़कर 97.95 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जो मार्च 2020 की तुलना में अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है।

यह भी देखे:-

जी.एन.आई.ओ.टी. संस्थान में वैश्य व्यापारी सम्मलेन का विशाल आयोजन
डॉ. राकेश कुमार ने मुख्य संरक्षक की भूमिका अपनाई - हस्तशिल्प निर्यात को 2030 तक तीन गुना करने का लक्...
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कांग्रेस की प्रांतीय बैठक कल, संगठन सृजन और वोट चोरी अभियान पर होगा मंथन
सोसईटी में आग लगने से मची चीख पुकार
National Pension Yojana : नई पेंशन वाले भी ले सकेंगे पुरानी पेंशन का लाभ, जानिए क्‍या है इसके लिए शर...
अनियंत्रित होकर छात्रों से भरी बस पलटी, छात्र चोटिल
बारिश का कहर, छत गिरने से दो बच्चों समेत माँ  घायल 
श्री धार्मिक रामलीला मैदान सेक्टर पाई में मनाई गई गांधी- शास्त्री की जयंती, किया गया वृक्षारोपण
बलिया : 1 लाख के इनामी बदमाश हरीश पासवान को यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया
रंगपुरी में आयोजित वार्षिक संत समागम में ध्यानाचार्य डॉ. अजय जैन ने लिया भाग, धार्मिक एकता और सद्भाव...
Auto Expo 2023: गाड़ियों के महाकुम्भ में उमड़ा भारी जनसैलाब, चंद घंटों में आंकड़ा 50 हज़ार के पार
महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की और बढ़ते कदम
15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट: बसपा सुप्रीमो की गृह जनपद तो भाजपा को अपनी सीट बचाने की चुनौती
ग्रेटर नॉएडा में "हम उत्तराखंडी छौं" की अदभुत प्रस्तुति के साथ संपन्न हुआ रंगारंग कार्यक्रम
पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति किया जागरूक