नवरात्रि के पहले दिन के मौके पर मंदिरों में लगा भक्‍तों का तांता

नई दिल्ली, एजेंसी। शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज से हो गई है। नवरात्रि का आज पहला दिन है। नवरात्रों में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, शारदीय नवरात्रि अश्विन के चंद्र महीने में मनाई जाती है। शरद ऋतु के दौरान मनाई जाने वाली शारदीय नवरात्रि सबसे प्रतीक्षित नवरात्रि में से एक है। यह त्योहार पूरे देश में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। अगले नौ दिनों में, भक्त देवी दुर्गा की पूजा करते हैं और उपवास रखते हैं।

इस अवसर को देवी दुर्गा की राक्षस महिषासुर पर जीत का प्रतीक भी माना जाता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत कहलाती है। शरद नवरात्रि के 10वें दिन को दशहरा या विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है। नवरात्रि का त्यौहार 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस साल अष्टमी 13 अक्टूबर को है जबकि दशमी 15 अक्टूबर को है।

आज से शुरू हो रहे नवरात्रि के पहले दिन के मौके पर दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में आरती की गई। नौ दिवसीय महोत्सव 15 अक्टूबर तक चलेगा।

बनारस के दुर्गा कुंड स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए लाईन में लगे हैं। 9 दिन तक चलने वाले पर्व नवरात्रि का आज पहला दिन है। मंदिर के पुजारी ने बताया, ‘यहां दर्शन करने के लिए कल से ही दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। लोग बहुत खुश हैं।’

नवरात्रि के पहले दिन आज श्रद्धालुओं ने गोरखपुर के गोलघर स्थित काली मंदिर में पूजा अर्चना की। नवरात्रि आज से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक चलेगा। एक श्रद्धालु ने बताया, ‘कोरोना की वजह से हमलोग घर में ही पूजा-पाठ किए हैं। 2 साल बाद यहां आने का मौका मिला, बहुत अच्छा लगा।’

दिल्ली: कालका जी मंदिर को नवरात्र के मौके पर भव्य आयोजन के लिए सजाया जा रहा है। आशीष भारद्वाज ने बताया, ‘हम हाई कोर्ट के दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं। सजावट का काम जारी है। भव्य आयोजन किया जाएगा’

यह भी देखे:-

अमर शहीदों के सम्मान के लिए दीप शहीदों के नाम
मिशन संजीवनी : होम आइसोलेशन कोरोना के मरीजों के घर-घर दवाओं की किट पहुंचा रही है मशहूर फूड चेन कंपनी...
नोएडा एयरपोर्ट को ईंधन सप्लाई करेगी देश की बड़ी पेट्रोलियम कंपनी, हुआ समझौता
जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने जारी की एडवाइजरी, हीट वेव/लू से बचाव के लिए "क्या करें, क्या न करें...
एनटीपीसी दादरी में जोश, एकजुटता और रोमांच के साथ IRSM उत्तरी क्षेत्र वॉलीबॉल प्रतियोगिता–2026 का शुभ...
ग्रेटर नोएडा: रोटरी क्लब ने स्कूल बैग व स्टेशनरी बाँटी
चुनाव के मद्देनजर कमिश्नर व आईजी ने किया दौरा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
ईशान इंस्टिट्यूट में  आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत गोष्ठी और मार्चपास्ट का आयोजन
फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़का आतंकवाद विरोधी मोर्चा, जलाया पुतला
कल का पंचांग, 24 अगस्त 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आचार्य प्रशांत ने कहा, मांस का करें त्याग, पशुओं को स्नेह दें, जान बचाकर मानवता का धर्म निभाएं, प्रश...
हर जरूरतमंद के लिए है "प्रभु की रसोई" , प्रभु की रसोई लगातार जनता को भोजन करवा रही है
यमुना एक्सप्रेस वे : टोल फ्री को लेकर हुई महापंचायत
सेक्टर डेल्टा टू में ठप्प सीवर और ड्रेन सिस्टम से रेजिडेंट हताश
ग्लोबल कॉलेज परिवार ने मनाया शिवरात्रि, जगत के कल्याण को नीलकंठ कहलाये.
यमुना प्राधिकरण सीईओ डॉ . अरुणवीर सिंह ने किया ध्वजारोहण