Lakhimpur Kheri News: छह दिन में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन-राकेश टिकैत

लखीमपुर।  भारतीय किसान यूनियन संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत लखीमपुर में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान राकेश टिकैत ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि हम सरका को छह दिन का समय दे रहे हैं, अगर लखीमपुर के किसानों की हत्‍यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

टिकैत ने कहा, किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने वाले लोग बहुत ही खूंखार बदमाश है, जिन्हें आदमखोर कहा जा सकता है। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं किया जाना चाहिए। राकेश टिकैत ने लखीमपुर हाथीपुर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में प्रेस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार से समझौता इस बात का हुआ है कि मंत्री अजय मिश्रा आरोपी हैं और उन्हें बर्खाश्त किया जाए। उनका बेटा 302 का मुख्य आरोपी है, उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। एक सप्ताह का समय दिया गया है, वरना यह आंदोलन जारी था और जारी रहेगा। उन्होंने कहा, बहराइच वाले शहीद किसान का दोबारा पोस्टमार्टम किया जा चुका है परिवार संतुष्ट है। रिपोर्ट में जो कुछ भी आया है वह अभी लिफाफे में बंद है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार यह न समझें कि 45 लाख रुपए पर समझौता हुआ है अगर समझौता पैसे पर हुआ है तो सरकार अपना अकाउंट दे दे सारा पैसा वापस कर दिया जाएगा। हमारी दो ही मांगे हैं, पहली मंत्री का को बर्खास्त किया जाए और दूसरी उनके बेटे को जेल भेजा जाए।

मंगलवार को बहराइच पहुंचे थे टिकैत: राकेश टिकैत मंगलवार देर शाम बहराइच के मोहरनिया के मृत किसान गुरविंदर सिंह के घर पहुंचे थे। यहां मृतक का दोबारा दिल्ली राज्य में पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार बात उठाई थी। मौके पर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत व परिवारजन ने शव को एयर लिफ्ट कराकर दिल्ली में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। टिकैत ने कहा कि संयुक्त मोर्चा एवं पीड़ित परिवार की मांग के अनुरूप फैसला होना चाहिए। जबकि नानपारा कोतवाली के बंजारन टाड़ा निवासी दलजीत सिंह का मंगलवार को शव आने के बाद प्रशासन के समझाने पर अंतिम संस्कार देर शाम हो गया। वहीं दोबारा पोस्‍टमार्टम के बाद मृत किसान गुरविंदर सिंह का बुधवार को अंतिम संस्‍कार किया गया।

यह भी देखे:-

ग्रेनो को स्वच्छ-सुंदर शहर और युवाओं को रोजगार देना हमारा लक्ष्य: एनजी रवि कुमार
गौतमबुद्धनगर में मतदाता सूची पुनरीक्षण का महा-अभियान सफल, हर बूथ पर दिखा जागरूकता और प्रशासनिक तत्पर...
दवाई से ज्यादा फायदा पहुंचाती है फिजियोथेरेपी:विजय धवन
मकर संक्रांति पर ऐस सिटी वासियों ने फेरी निकाल कर दिया धर्म, संस्कृति का संदेश
आतिशबाजी करने से रोका तो पति-पत्नी ने सास बहू की की पिटाई, हाथ की हड्डी टूटी
यूपी में आईपीएस अफसरों के बम्पर तबादले,ए सतीश गणेश वाराणसी और असीम अरुण कानपुर के पहले पुलिस कमिश्नर...
महिला उन्नति संस्थान ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती
आईआईए, ग्रेटर नोएडा चैप्टर के चेयरमैन श्री राकेश बंसल, पुन: वर्ष 2024-25 के लिए चुने गए चेयरमैन
शारदा यूनिवर्सिटी में 8 वें दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन , 3511 छात्रों को डिग्रियां दी गई
कारगिल विजय दिवस: डीएम मनीष वर्मा ने कारगिल युद्ध के नायकों और वीर नारियों को किया सम्मानित
ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ, एआई पर मंथन
यूपी: चुनाव के पहले किसानों को सस्ती बिजली का तोहफा दे सकती है सरकार, बीपीएल उपभोक्ताओं को भी मिलेगा...
आईआईए ने लीज होल्ड औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड में बदलने की मांग की
Poster making , Nurturing plants on world Environment day celebrated in Ryan International School
दिल्ली : जामिया नगर के मुस्लिमों ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़कर बचाया म...
विकास सक्सेना एडवोकेट संस्कार भारती के जिला अध्यक्ष बने