NEET SS 2021: अगले साल से होगा पैटर्न में बदलाव, सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद केंद्र ने लिया फैसला

केंद्र सरकार ने बुधवार को कोर्ट से बताया कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा सुपर स्पेशियलिटी (नीट एसएस 2021) के पैटर्न में इस साल कोई बदलाव नहीं किए जाएंगे। संशोधित पैटर्न को अगले साल से ही लागू किया जाएगा। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि नीट-एसएस 2021 की परीक्षा इस वर्ष मौजूदा पैटर्न के अनुसार आयोजित की जाएगी। संशोधित पैटर्न केवल शैक्षणिक सत्र 2022-2023 से ही प्रभावी होगा।

क्या था पूरा मामला?
दरअसल केंद्र ने जनवरी 2022 तक परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया था। नीट एसएस परीक्षा पैटर्न में अंतिम समय में किए गए बदलाव के खिलाफ 41 पीजी छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की। इस पर सुनवाई के दौरान केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि वह नए परीक्षा पैटर्न को लागू कर 10-11 जनवरी, 2022 को परीक्षा आयोजित करना चाहता। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को परीक्षा से कुछ समय पहले पैटर्न में बदलाव करने के लिए फटकार लगाते हुए अपने फैसले को स्थगित करने के लिए कहा। बता दें कि यह परीक्षा 13 और 14 नवंबर, 2021 को आयोजित की जानी थी।
कोर्ट ने क्या कहा?
बेंच में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस बीवी नागरत्ना शामिल थे। केंद्र सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भट्ट पेश हुईं। जस्टिस चंद्रचूड़ ने सॉलिसिटर जनरल से कहा, “आप नवंबर में परीक्षा के लिए अगस्त में बदलाव की घोषणा करते हैं। जब छात्र अदालत में आते हैं, तो आप परीक्षा को जनवरी में बदल देते हैं. यह देश में चिकित्सा शिक्षा के लिए अच्छा संकेत नहीं है।” न्यायाधीश ने यह भी कहा कि ऐसा लगता है कि चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा विनियमन दोनों एक व्यवसाय बन गए हैं।

 

यह भी देखे:-

तहसील संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न 
शारदा विश्वविद्यालय में ओपन सोर्स एनसीआर समुदाय का शुभारंभ, शिक्षा और उद्योग के बीच सहयोग को मिलेगा ...
महाशिवरात्रि : विवाहोत्सव से पूर्व बाबा विश्वनाथ को लगाई गई हल्दी
एनपीसीएल कार्यलय पर जोरदार प्रर्दशन कर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे किसान एकता संघ कार्यकर्ता
इस दिवाली 80 फ्लैट खरीदार अपने घर में जला सकेंगे खुशियों के दीप
ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में लगेगा अल्ट्रासोनिक वाटर मीटर, पानी की बर्बादी पर लगेगी लगाम
गौतमबुद्ध नगर में आम आदमी पार्टी का श्रमदान अभियान, संजय सिंह ने कहा – "नाकाम सरकारें सिर्फ दिखावा क...
फिर डराने लगा कोरोना महाराष्ट्र में बेकाबू हुई रफ्तार, देश में बीते 24 घंटों में आए 18,327 मामले
New Education Policy 2020 : कैबिनेट ने नई शिक्षा नीति को हरी झंडी दी
एमबीबीएस 2023 बैच के शैक्षणिक सत्र और वॉइट कोट समारोह का आयोजन
हॉस्पिटल में महिला की मौत पर हंगामा, परिवार ने हॉस्पिटल व स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप
यमुनाएक्सप्रेस वे : खड़ा ट्रक बना मौत का कारण, वोल्वो बस की टक्कर में 5 की मौत, 25 घायल, मची चीख-पुक...
कोरोना के खिलाफ खरी निकली एस्ट्राजेनेका वैक्सीन, ताजा अमेरिकी ट्रायल में पाई गई 76% असरदार
राज्य कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए हर जिले में अलग बूथ, एक जून से सभी जिलों में टीकाकरण
बाल श्रम एवं भिक्षावृत्ति पर अंकुश लगाने को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा गंभीर
उत्तर प्रदेश : चार दिवसीय दौरे पर आएंगे राष्ट्रपति कोविंद, सैनिक स्कूल के डायमंड जुबली समारोह में कर...