लखीमपुर खीरी : मंत्री और बेटे पर नहीं हुई कोई कार्रवाई ,पीएम मोदी हैं चुप – राहुल गांधी

नई दिल्‍ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज लखीमपुर खीरी में किसानों से मिलने जा रहे हैं। इससे पहले एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर उन्‍होंने मोदी सरकार पर हमला बोला है। प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भूमि अधिग्रहण किसानों पर पहला हमला था और कृषि कानून देश के किसानों पर दूसरा आक्रमण है। विरोध कर रहे किसानों का जीप के नीचे कुचला जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखीमपुर खीरी की घटना पर कुछ नहीं बोला है। आरोपी मंत्री और उनके बेटे पर कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा को हिरासत में लिये जाने के बाद अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ आज वहां जाने की तैयारी कर रहे हैं।

पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कल प्रधानमंत्री लखनऊ में थे, मगर लखीमपुर खीरी नहीं जा पाए। ठीक से पोस्टमार्टम नहीं किया जा रहा है। आज हम 2 मुख्यमंत्रियों के साथ लखीमपुर खीरी जाकर उन परिवारों से मिलने की कोशिश करेंगे। हालांकि, बता दें कि उत्‍तर प्रदेश प्रशासन ने राहुल गांधी को लखीमपुर जाने की अनुमति नहीं दी है। उन्‍हें नोएडा में भी रोकने की पूरी तैयारी हो गई है।

यह भी देखे:-

दादरी विधायक तेजपाल नागर को 'नोवरा सम्मान '
आईईसी कालेज में ओरियंटेशन कार्यक्रम का समापन
संयुक्त किसान अधिकार आंदोलन ने किसानों के हक़ के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान
श्री रामलीला साइट 4 : हनुमान जी ने जला डाली रावण के सोने की लंका
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने पुष्पमाला अर्पण कर दी श्रद्धां...
यमुना प्राधिकरण स्टाल ने खींचा निवेशकों का ध्यान, इंडिया मेडटेक एक्स्पो 2025 में दिखी विकास की झलक
गौतमबुद्धनगर : नए सत्र में फीस नहीं बढ़ा सकेंगे निजी स्‍कूल, पिछले साल की फीस होगी लागू
बच्ची से दुष्कर्म में 20 साल की कैद
चुनाव के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर और डीएम ने लिया पूलिंग बूथ का निरीक्षण
हजारों कार्यकर्ताओं के जन सैलाब के साथ भाजपा प्रत्याशी डॉ., महेश शर्मा ने मनाई होली
गौतम बुद्ध नगर के पूर्व डीएम बी०एन० सिंह ने नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान को ईद की दी मुबारकबाद
गलगोटिया कॉलेज में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू
Cabinet Meeting: रबी फसलों की एमएसपी में 40 से 400 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी
नववर्ष के अवसर पर मनोरंजन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए लेनी होगी अनुमति
बालिका दिवस पर बच्चों को किया जागरूक
कोरोना संकट में श्रमिक कामगार निर्धनों को मिला ह्यूमन टच फाऊंडेशन का साथ