श्रीराम मित्र मंडल द्वारा भव्य होगा रामलीला मंचन

नोएडा। श्रीराम मित्र मंडल द्वारा रामलीला मैदान सी-ब्लॉक, सेक्टर 62, नोएडा में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।

समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने श्रीराम लीला मंचन व दशहरा उत्सव के आयोजन की पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि 7 अक्टूबर को गणेश   पूजन के साथ 10 दिवसीय श्रीराम लीला मंचन का शुभारंभ होगा।

 श्रीराम मित्र मंडल द्वारा 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक श्रीराम लीला मंचन व श्रीराम लीला महोत्सव का आयोजन करेगी  प्रतिदिन सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रीरामलीला का मंचन होगा। 10 अक्टूबर को श्रीराम बारात शोभायात्रा निकलेगी।

10 अक्टूबर को श्रीराम बारात शोभा यात्रा अपराह्न 2 बजे सेक्टर 20 हनुमान मंदिर से शुरू होगी और डीएम चौराहा, टेलीफोन एक्सचेंज, सेक्टर -9, हरौला, सेक्टर-10, सेक्टर – 11, सेक्टर 12,22,56 तिराहा, सेक्टर- 55, सेक्टर -57, खोड़ा कॉलोनी होते हुए रामलीला स्थल पहुंचेगी। 15 अक्टूबर को सायं 5 बजे श्रीराम रावण युद्ध, रावण अंत व दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर 70 फुट के रावण, 65 फुट के कुम्भकर्ण ओर 60 फुट के मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा।

 16 अक्टूबर को श्रीराम – भरत मिलाप व श्रीराम राज्याभिषेक के साथ ही 10 दिवसीय श्रीरामलीला मंचन का समापन हो जायेगा। इस अवसर पर डांडिया उत्सव व बृज के फूलों की वर्षा होगी।

 श्रीराम लीला मंचन श्री जी कला मंच ग्रेटर नोएडा द्वारा निर्देशक संदीप अरोड़ा के सानिध्य में किया जायेगा।समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने बताया कि श्रीरामलीला मंचन हेतु भव्य मंच सजाया जा रहा है।

महोत्सव में मेले की व्यवस्था भी जिसमे तरह तरह के झूलों की व्यवस्था भी है ताकि मंचन देखने वाले दर्शक अपने परिवार के साथ मनोरंजन भी कर सकें। दर्शकों के खाने -पीने के लिये चाट, पकोड़ी,मिठाइयों व भोजन के स्टाल की व्यवस्था भी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए पुलिस के साथ ही प्राइवेट सुरक्षाकर्मी व समिति के स्वयंसेवक भी होंगे। साथ ही लगभग दो दर्जन सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे।

 समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग ने बताया कि महोत्सव में कोविड प्रोटोकाल का पूर्ण रूप से पालन किया जायेगा। सभी दर्शकों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जायेगा और व्यवस्था में लगे लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

 इस अवसर पर मुख्य संरक्षक मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, सह-कोषाध्यक्ष अनिल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग, सतनारायण गोयल, चौधरी रविन्द्र सिंह, तरुणराज, एस एम गुप्ता, पवन गोयल, आत्माराम अग्रवाल, मुकेश गोयल, मुकेश अग्रवाल, शांतनु मित्तल, मनीष गुप्ता, चन्द्रप्रकाश गौड़, गौरव मेहरोत्रा, मनीष गोयल, अजीत चाहर, आर के उप्रेती, मुकेश गर्ग, गौरव गोयल, ललित कंसल, सुधीर पोरवाल, बजरंगलाल गुप्ता, मनोज सिंघल, सज्जन मित्तल,सुरेंद्र सिंघल, बल्ली जैन, दीपक अग्रवाल, राजकुमार बंसल, गौरव चौधरी, संतोष त्रिपाठी, प्रवीण गोयल, अर्जुन अरोड़ा, गौरव गोयल, रोहताश गोयल सहित श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के सदस्यगण व शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्तिथ रहे।

यह भी देखे:-

"नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट" तक होगी बेहतरीन रोड, मेट्रो और रैपिड रेल कनेक्टिविटी
UNCCD COP14:"सिंगल यूज प्लास्टिक को अलविदा कहने का वक्त आ गया है":पीएम मोदी
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा दीपावली मिलन समारोह हुआ सम्पन्न
83 और किसानों को जल्द मिलेंगे छह फीसदी आवासीय भूखंड
फादर एग्नेल में मना बाल भवन दिवस
सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की सफाई व्यवस्था चरमराई
जन्माष्टमी महोत्सव : साई अक्षरधाम मन्दिर में महारास की प्रस्तुति
कांग्रेसियों ने निकाला 'भाजपा गद्दी छोड़ो, पैदल मार्च
गौतमबुद्ध नगर : भाजपा ने 934 बूथों पर अटल जयंती मनाई 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आईआईटीजीएनएल का लिया जायजा, ऑटोमेटिक वेस्ट प्लांट को परखा
शारदा विश्वविद्यालय पहुंचे  सद्गुरु,  "मिट्टी बचाओ" (Save Soil)  अभियान के तहत छात्रों को किया जागरू...
दनकौर में एसीपी ब्रज नंदन राय ने व्यापारियों के साथ की बैठक
शारदा विवि पूरे साल मनाएगा मिशन शक्ति, गर्ल्स को बनाएंगे आत्मनिर्भर
जेवर के विकास में महिलाएं भी बनेंगी भागीदार : धीरेन्द्र सिंह, बदलते जेवर की बदलती मातृशक्ति
विधायिका, कार्य एवं न्याय पालिका में हिंदी को महत्व देंना होगा- धर्मवीर भाटी 
16 वी मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या