थम नहीं रहा सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा विवाद, गुर्जर परिषद ने पुलिस से की एफआईआर दर्ज करने की मांग

ग्रेटर नोएडा के दादरी में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के शिलापट्ट पर लिखे गुर्जर शब्द पर काला पेंट करने के मामले में भारतीय गुर्जर परिषद ने पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) से मुलाकात कर मामला दर्ज करने के लिए शिकायत दी है।

वकील रविंद्र भाटी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 26 सितंबर को दादरी में महापंचायत बुलाई गई थी, जिसमें दूसरे प्रदेशों से पहुंचने वालों में से दो लोगों को पुलिस अधिकारियों ने अपशब्द बोलकर धमकाते हुए अभद्रता की।

उन्होंने बताया कि मौके का वीडियो फुटेज साक्ष्य के रूप में उनके पास मौजूद है और आला अधिकारियों को उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि कानूनी लड़ाई के लिए वकीलों का पैनल भी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो वह अदालत जाएंगे।

भाटी ने बताया कि पुलिस कमिश्नर को संबोधित करते हुए शिकायत सोमवार को डीसीपी को दी गई है। इसमें कहा गया है कि सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के शिलापट्ट पर गुर्जर शब्द पर 21 सितंबर की रात काला पेंट लगाने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए क्योंकि इससे समाज की भावना आहत हुई है।

मालूम हो कि दादरी के मिहिर भोज कॉलेज में 22 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्राट मिहिर भोज की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किया था। प्रतिमा के शिलापट्ट पर लिखे ‘गुर्जर’ सम्राट मिहिर भोज शब्द को लेकर गुर्जर और ठाकुर समुदाय के बीच कथित रूप से विवाद पैदा हो गया था। ये दोनों समुदाय सम्राट मिहिर भोज को अपने-अपने समुदाय के होने का दावा कर रहे हैं।

यह भी देखे:-

रोजगार मेले का 9 मई को होगा आयोजन
ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन
नोएडा प्राधिकरण को दी किसानों ने चेतावनी, भूलकर भी नजरअंदाज ना करें किसानों को
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा के वार्षिकोत्सव में नवरसों की दिव्य छटा का प्रदर...
महाराजा अग्रसेन सरस्वती इंटर कॉलेज के मेधावियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
यूपीआईटीएस 2026 में घुलेगी कासगंज की सोनपापड़ी और मथुरा के पेड़ों की मिठास
WHO बोला- 53 देशों में कोरोना वायरस की नई लहर का खतरा, यूरोप कोरोना महामारी का केंद्र
फर्जी रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के आरोप में किसानों का धरना, प्रशासन के आश्वासन पर खत्म हुई भूख हड़ताल
ग्रेटर नोएडा में लगेगा विशाल निःशुल्क योग शिविर: पतंजलि इंटरनेशनल योग विद्यापीठ के योगऋषि कर्मवीर जी...
यूपी में आज लॉकडाउन: जानें क्या खुला और कहां है पाबंदी
गौतमबुद्धनगर की पुलिस हॉकी टीम बनी मेरठ जोन की चैंपियन, मुजफ्फरनगर को 6-0 से दी करारी शिकस्त
यूपी:  कांवड़ यात्रा पर आज स्थिति होगी साफ, प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट में रखेगी पक्ष 
डिफॉल्टर आम्रपाली पर बैंकों और प्राधिकरण ने खूब की मेहरबानी
एक दीप शहीदों के नाम, सदर तहसील परिसर मे शहीदों को याद करते हुए जलाये गये दीप
कोरोना की नई लहर हुई विकराल, 24 घंटे में 72,330 नए केस, 459 लोगों की मौत
रामलाल वृद्धाश्रम का तीसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मना, 425 वृद्धजन व 700 गौमाताओं की सेवा का संकल्प ...