रामविलास पासवान की विरासत बंटी, लोजपा के हुए दो टुकड़े, आयोग ने चुनाव चिह्न और नाम भी बदले

दलित राजनीति के बड़े चेहरे रहे रामविलास पासवान की विरासत उनके निधन के एक साल के बाद ही बंट गई है। चुनाव आयोग ने लोकजनशक्ति पार्टी के दोनों धड़ों को अलग-अलग पार्टी के तौर पर मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अब पुराना नाम और चुनाव चिह्न भी खत्म कर दिया है। अब चिराग पासवान की लीडरशिप वाले धड़े का नाम लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) होगा। इस दल को हेलिकॉप्टर चुनाव चिह्न आवंटित दिया गया है। इसके अलावा उनके चाचा और रामविलास पासवान के सगे भाई पशुपति कुमार पारस की पार्टी का नाम राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी होगा। इस दल को सिलाई मशीन चुनाव चिह्न दिया गया है।

चुनाव आयोग की ओर से जारी लेटर में बताया गया है कि चिराग पासवान की पार्टी का नाम अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) होगा। इसके अलावा उनकी पार्टी को चुनाव चिह्न के तौर पर हेलिकॉप्टर दिया गया है। वहीं उनके चाचा की पार्टी का नाम राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी रख दिया गया है। उन्हें सिलाई मशीन चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। इसके साथ ही दोनों गुटों के बीच पार्टी को लेकर दावे की लड़ाई अब खत्म होती दिख रही है। हालांकि चिराग पासवान की पार्टी के नाम रामविलास जुड़ गया है, जिससे उन्हें चुनावी समर में पिता की विरासत के आधार पर वोट मांगने में मदद मिल सकती है।

बता दें कि रामविलास पासवान के निधन के बाद से ही उनके बेटे चिराग और भाई पशुपति पारस के बीच मतभेद उभर आए थे। यही नहीं लोजपा ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ा था और एक भी सीट नहीं मिल पाई थी। इसके बाद पार्टी में मतभेद गहरे होते चले गए। पशुपति कुमार पारस के गुट ने चिराग को राष्ट्रीय अध्यक्ष और संसदीय दल के नेता के पद से ही हटा दिया था। तब से ही दोनों गुट पार्टी पर अपना-अपना दावा कर रहे थे। यह लड़ाई चुनाव आयोग तक भी पहुंची थी, जिसने अब यह फैसला दिया है। उम्मीद की जा रही है कि पार्टी पर दावेदारी को लेकर दोनों दलों के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद अब खत्म हो सकेगा।

यह भी देखे:-

G20 Summit In India : बाइडेन, सुनक का स्वागत मोदी नहीं तो करेगा कौन, जानें पूरी खबर
भाकियू लोकशक्ति ने किया कोरोना फाइटरों का स्वागत
जल संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक द्वारा दिया गया रचनात्मक सन्देश
आतंक के आकाओं को पीएम मोदी का संदेश-बहुत बड़ी गलती की है, चुकानी होगी भारी कीमत
कुलीपुरा गांव में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण, आंदोलन की तैयारी शुरू
बरसात के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस कमिश्नर ने जारी की
गौतमबुद्ध नगर की नई कैंटोनमेंट जोन की सूची जारी
सावित्रीबाई फुले की जयंती पर आप की संगोष्ठी, शिक्षा और बराबरी के संघर्ष को बताया सामाजिक बदलाव का आध...
राहुल गांधी का सवाल: डेल्टा प्लस स्वरूप की रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर जांच क्यों नहीं हो रही
श्रीकांत त्यागी मामले में एसएचओ फेज 2 निलंबित
सेक्टर 36, 37 व स्वर्णनगरी में कम्युनिटी सेंटर तैयार, विधायक ने किया शुभारंभ
जिले में सिर्फ ग्रीन पटाखे बेचने की इजाजत
रिश्वत मांगने के आरोप में चौकी प्रभारी व दारोगा नपे, एसएसपी लव कुमार ने किया निलंबित
ग्रेटर नोएडा : पुलिस एनकाउंटर में तीन डकैत घायल, लूट का माल बरामद
बीआईएस (BIS) के सहयोग से जी.एल. बजाज संस्थान में “टेक ट्रिविया 2025” पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता का...
एन एस एस के यूनिट 2 के विद्यार्थियों ने गॉव मुर्शदपुर मे महिला सशक्तिकरण शिविर लगाया