Petrol और Diesel के दाम एक बार फिर बढ़े, नई ऊंचाई पर पहुंचे

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में मंगलवार को क्रमशः 25 और 30 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई। इससे इनके दाम नई ऊंचाई पर पहुंच गए। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल का भाव 102.39 रुपये से बढ़कर 102.64 रुपये प्रति लीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। डीजल का रेट भी 90.77 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 91.07 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। मुंबई में भी पेट्रोल का रेट 108.67 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है। शहर में डीजल की कीमत 98.80 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई।

हर रोज होता है रेट में संशोधन

सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल रिफाइनरी कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर पेट्रोल और डीजल के रेट में संशोधन करती हैं। इसके लिए ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत, रुपये-डॉलर एक्सचेंज रेट जैसे पहलुओं को ध्यान में रखती हैं। पेट्रोल और डीजल के नए रेट हर दिन सुबह छह बजे से प्रभावी होते हैं। वैल्यू एडेड टैक्स की वजह से हर राज्य में पेट्रोल और डीजल का भाव अलग-अलग होता है।

यह भी देखे:-

मानवता की मिसाल पेश करने वाले पुलिसकर्मियों को एसएसपी लव कुमार ने किया सम्मानित
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ग्रेटर नोएडा में गुरु रविदास जयंती पर श्रद्धा से कार्यक्रम आयोजित, समान...
गौतमबुद्ध नगर में आज से चलाया गया “मेरी माटी, मेरा देश'अभियान
India News
वॉरियर्स क्लब, दनकौर के खिलाड़ियों ने नेशनल कराटे में मारी बाजी – 13 मेडल अपने नाम
बंगाल चुनाव: नंदीग्राम सीट से कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन ने किया उम्मीदवार का ऐलान, जानें ममता और शुभेंदु...
जीएनआईटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में पावर बीआई और एआई इंटीग्रेशन पर कार्यशाला आयोजित
सेक्टर 36 ग्रेटर नोएडा RWA चुनाव की सरगर्मी तेज, प्रत्याशियों ने किया जनसंपर्क, हुआ स्वागत
किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा का एमएसएकस मॉल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
NIIMS हॉस्पिटल में 19 वर्षीय युवती की ओवरी से 3.8 किलो की गांठ हटाने का सफल ऑपरेशन
कलेक्ट्रेट परिसर में गरिमा व राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, जिलाधिकारी ने किया ध्...
पहल संस्था ने किया आयोजित अन्नदान-श्रेष्ठदान कार्यक्रम
अस्पताल के ICU में लगी आग:5 मरीजों को दूसरे अस्पताल में किया गया शिफ्ट, एसी में गैस भरने के दौरान हु...
गौतमबुद्धनगर में उधमियों ने एकजुट होकर संस्था को मजबूत करने का संकल्प लिया, सफाई कर्मियों और महिला उ...
संवाद के माध्यम से उद्यमियों ने गिनाई समस्या
कैलाश हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा में 690 ग्राम की नन्ही जान ने जीती जिंदगी की जंग