एपीजे इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने मनाया स्थापना दिवस

आज दिनांक 04 अक्टूबर, 2021 दिन सोमवार हमारे लिए अपार खुशी और सौभाग्य की बात है कि एपीजे एजुकेशन सोसाइटी (एपीजे सत्य और श्रवण ग्रुप) की नींव रखने वाले संस्थापक अध्यक्ष महोदय, डॉ. सत्य पॉल जी की 102वीं जयंती के विशेष अवसर पर एपीजे इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने वर्चुअल और ऑफलाइन दोनों प्रकार से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । डॉ. सत्य पॉल जी, एक विशिष्ट उद्योगपति, शिक्षाविद, स्वतंत्रता सेनानी और परोपकारी के साथ-साथ मानवीय एवं नैतिक मूल्यों के प्रेरणा स्रोत थे | एजुकेशन सोसाइटी की स्थापना 1967 के वर्ष में डॉ सत्य पॉल द्वारा की गई थी, जिसकी पांच दशकों से अधिक की उत्कृष्टता की समृद्ध विरासत है शिक्षा। श्रीमती सुषमा पॉल बर्लिया, एक दूरदर्शी, एक उद्यमी और एक प्रख्यात देश की शिक्षाविद हैं तथा हमारे संस्थापक डॉ. सत्य पॉल जी की इकलौती संतान अध्यक्षा श्रीमती सुषमा पॉल बर्लिया के गतिशील नेतृत्व में, एपीजे इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा, दृढ़ता से यह विचार रखता है कि देश के युवाओं के लिए एक सामंजस्यपूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए तथा उनके व्यक्तित्व का विकास करने में हम,हमेशा विश्वास करते हैं। छात्रों के बीच कौशल विकसित करना जो उन्हें दुनिया रूप में विकसित होने में मदद करेगा। प्रत्येक वर्ग के नागरिक और साथ ही उन्हें रोजगार योग्य बनने के लिए सशक्त बनाते हैं।
आज के कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ सरिता पांडे द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया और उनके साथ – साथ सभी अध्यापक वर्ग ने भी डॉ सत्य पॉल सर को पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया । विद्यालय की नृत्य शिक्षिका शालिनी ने इस कार्य क्रम में नृत्य की भावभीनी प्रस्तुति दी । ऋषित एवं उनके भाई द्वारा एक गीत एवं कक्षा दसवीं की छात्रा यशिका शंकर द्वारा इबादत गान प्रस्तुत किया गया।
इस कार्यक्रम में गत वर्षों की भांति मानवीय मूल्यों से सज्जित विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया गया क्योकि एपीजे विद्यालयों का मूल उद्देश्य है कि प्रत्येक छात्र के अंदर नैतिक मूल्यों का समावेश हो। कक्षा 7 के पुराहन चाकू और कक्षा 8 की सांची सक्सेना, कक्षा दसवीं की छात्रा राजलक्ष्मी आनंद एवं सोनित सिवाच , कक्षा बारहवीं के रुद्र जयंत सक्सेना एवं समृद्ध कांत श्रीवास्तव। इन सभी विद्यार्थियों को मानवीय मूल्यों से सज्जित एक प्रशस्ति पत्र एवं नकद राशि प्रदान की गई।
पुरस्कार मिलने के उपरांत अभिभावकों ने प्रधानाचार्या जी और शिक्षकगण को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या जी ने भी विद्यार्थियों का प्रोत्साहन बढ़ाया और एपीजे एडुकेशन सोसाइटी के शिक्षा अधिकारी माननीय शरद तिवारी सर जी ने भी नैतिक शिक्षा के संदर्भ में अपने वचन विद्यार्थियों के समक्ष रखे एवं श्रीमती जसजीत कौर ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापन दिया जिन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

यह भी देखे:-

बंगाल चुनाव के बाद भड़की हिंसा के क्या हैं कारण? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, राज्य और चुनाव आयोग को भेज...
पश्चिमी उत्तर प्रदेश मंडल स्तरीय संगठनात्मक समीक्षा बैठक में चुनावी रणनीति और संगठन सुदृढ़ीकरण पर हु...
नॉन रेजीडेंसियल आवंटी जीएसटी में करा लें अपना पंजीकरण, पंजीकृत आवंटियों को खुद से ही आरसीएम के तहत ज...
कल का पंचांग, 26 मई 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने अध्यापिकाओं को किया सम्मानित
Drone Seen In Samba: सांबा में तीन जगहों पर पाकिस्तानी ड्रोन ने सुरक्षा में सेंघ लगाई
गलगोटियाज विश्वविद्यालय ने मनाया विश्व दिव्यांगता दिवस और दिव्यांग अधिकार क्लिनिक की द्वितीय वर्षगां...
ग्रेटर नोएडा : इण्डिया एक्सपो मार्ट में IFJAS वस्त्र मेला का शुभारम्भ
योग और स्वास्थ्य, भद्रासन: , बता रहे हैं योगगुरु ऋषि वशिष्ठ
मोबाइल टॉवर चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्काइलाइन में स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम की होगी शुरुआत
व्यापार मंडल ग्रेटर नोएडा ने मनाया होली मिलन
मेट्रो लाइट सब स्टेशन में लगी भीषण आग 
शारदा विश्वविद्यालय में गूंजी ताइक्वांडो की गूंज: 600 से ज्यादा खिलाड़ियों ने दिखाया दम
कोरोना डेल्‍टा वैरिएंट : ब्राजील में 1,175 लोगों की मौत, अमेरिका में फ‍िर एक लाख के करीब मामले