फ्लैट खरीदारों के मसले सुलझाने को ग्रेनो प्राधिकरण ने फिर की पहल , बिल्डर व खरीदारों के साथ 7 अक्तूबर से बैठक फिर होगी शुरू

ग्रेटर नोएडा। बिल्डर परियोजनाओं में फ्लैट खरीदारों की समस्या हल करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कोशिश जारी है। पूर्व में कई परियोजनाओं के खरीदारों व बिल्डर से जुड़े मसले सुलझा चुका है। अब छह और प्रोजेक्ट के खरीदारों व बिल्डर के साथ बैठक करने जा रहा है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर प्राधिकरण के बिल्डर सेल ने बिल्डर व खरीदारों की बैठक का शेड्यूल जारी कर दिया है। आगामी 7 अक्तूबर को निराला प्रोजेक्ट्स के सेक्टर दो स्थित ग्रीनसायर प्रोजेक्ट के खरीदारों व बिल्डर के साथ बैठक होगी। 8 अक्तूबर को पैरामाउंट प्रो बिल्ड के सेक्टर एक स्थित पैरामाउंट इमोशंस, 11 अक्तूबर को एसजेपी इंफ्राटेक के सेक्टर 16बी स्थित राधा स्काई गार्डन, 18 अक्तूबर को एंजल इंफ्रा हाइट के सेक्टर-16सी स्थित कासावुड स्टॉक और 21 अक्तूबर को राधे कृष्णा टेक्नोबिल्ड के सेक्ट-16 स्थित कासाग्रीन वन के खरीदारों व बिल्डर के साथ बैठक होगी। बिल्डर सेल के प्रभारी ओएसडी संतोष कुमार ने बताया कि कोरोना को देखते हुए बैठक में सिर्फ आठ से 10 खरीदारों को ही बुलाया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इससे पहले भी कई बिल्डर परियोजनाओं से जुड़े खरीदारों के साथ बैठक कर चुका है।

यह भी देखे:-

न्यू नोएडा के लिए अधिग्रहण का रास्ता साफ, विकास के लिए बनाई गई विस्तृत योजना
मेरठ कमिश्नर ने किया कलक्ट्रेट का निरिक्षण और दिया ये निर्देश ... पढ़ें पूरी खबर
कोरोना का बढ़ रहा मामला, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना हुआ अनिवार्य
जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन को लेकर भाजपा की मंडलों में मैराथन बैठकें, ऐतिहासिक जनभागीदारी का आह्वान
विविधता में एकता का उत्सव : ग्रेटर नोएडा में भव्य ओणम समारोह
वेस्टर्न सिडनी विवि में छात्रों को शिक्षा प्राप्त करना होगा और आसान, प्रदेश मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ...
दोस्ती कर युवती की अश्लील वीडियो बनाई, अब कर रहा है ब्लैकमेल
14 दिसंबर को गौतमबुद्ध नगर में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
पंचशील ग्रीन 1 में रामलीला महोत्सव: बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने जीता दर्शकों का दिल
भीगी पलकों से एक्टिव एनजीओ ने दी रणविजय सिंह को विदाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की भी आँखें हुई नम , साम...
नोएडा- ग्रेटर नोएडा में ईद की धूम , डीएम एसएसपी ने दी मुबारकबाद
श्रीराम मित्र मंडल ने किया होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन, राधा-कृष्ण की झांकियों से हुआ माहौल भक्ति...
ब्रम्हचारी कुटी में रुद्राभिषेक, अखण्ड पाठ के साथ हुआ भंडारा
नई ऊंचाई पर शेयर बाजार, पहली बार 52400 के पार खुला सेंसेक्स
Tokyo Olympics: कमलप्रीत कौर इतिहास रचने से चूकीं, 63.70 मीटर थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहीं
ग्रेटर नोएडा: मोजर बीयर गोलचक्कर पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल, चोरी की बाइक और ...