ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ ने सेक्टर बीटा वन का किया दौरा, ग्रेनो को देश का सर्वश्रेष्ठ बनाने में निवासियों से मांगा सहयोग

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने सोमवार को सेक्टर बीटा वन का दौरा किया। सीईओ ने सेक्टरवासियों की तरफ से घरों के आगे लगाए जा रहे इंटरलॉक टाइल्स को देखा। सीईओ ने निवासियों के इस पहल की सराहना भी की और ड्रेनेज सिस्टम को बाधित न करने को कहा।

दरअसल, सेक्टर में जलभराव की समस्या का समाधान करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बीते दिनों घरों के आगे बने अवैध रैंप को तोड़ दिए थे और निवासियों से अपील की थी कि अवैध रैंप का निर्माण न करें। ड्रेनेज सिस्टम चोक होने से बारिश का पानी नहीं निकल पाता, जिससे जलभराव की समस्या हो जाती है। सेक्टर के निवासियों ने खुद से पहल करते हुए रैंप के बजाय ड्रेनेज सिस्टम को सुरक्षित रखते हुए इंटरलॉक टाइल्स लगाने की पहल की है। सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने सेक्टर का दौरा किया। उन्होंने सेक्टरवासियों की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि निवासी चाहे टाइल्स लगाएं या फिर घास, लेकिन जल निकासी में अवरोध न हो। उन्होंने ग्रेटर नोएडा को सर्वश्रेष्ठ शहर बनाने में सहयोग की अपील की। इस दौरान एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य हरेन्द्र भाटी, मनजीत सिंह, बिजेंद्र सिंह आर्य, मनोज गर्ग, शीतला प्रसाद, आलोक सिंह, देवेंद्र टाइगर, देवी शरण शर्मा, योगेन्द्र भाटी सहित ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक केआर वर्मा, सीनियर मैनेजर एमके धारीवाल, सीनियर मैनेजर सलिल यादव आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

आतंक के आकाओं को पीएम मोदी का संदेश-बहुत बड़ी गलती की है, चुकानी होगी भारी कीमत
सोशल मीडिया रील बनाने के चक्कर में गई छात्र की जान, ट्रैक्टर स्टंट बना मौत की वजह
अधिकारीयों से मिल नोवरा ने उठाई गाँवों की मांगे
ग्रेटर नोएडा के GIMS में कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन, सस्ती और सुलभ कैंसर चिकित्सा के लिए हुआ MoU
प्लास्टिक वेस्ट से सड़क निर्माण करने वाला देश का पहला शहर बना नोएडा : ऋतु माहेश्वरी
नई कूड़ा निस्तारण योजना का नोवरा ने किया स्वागत , प्राधिकरण एवं विधायकों का जताया आभार
आम जनता की आवाज बनेगी सेक्युलर मोर्चाः शिवपाल यादव
सीटू कार्यकर्ताओं ने शहीदी दिवस 23 मार्च को "लोकतंत्र बचाओ दिवस" के रूप में मनाया
रोहित कुमार नोएडा ग्रामीण से सांसद प्रतिनिधि नियुक्त
गौतमबुद्ध नगर: चुनाव के मध्य नजर कल शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
नोएडा: डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने जमघट पाठशाला में बच्चों को किया जागरूक – महिला सुरक्षा और मिशन शक...
"अदब की महफ़िल " ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध
नोएडा में सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल
CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के मरीजों में इजाफा , अल्फा 1 समेत इन सेक्टरों में मिले को...
लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज में लॉयड प्रीमियर लीग का भव्य समापन, "बिसीए वारियर" बने विजेता
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय का शैक्षिक सत्र 2024-25 का ओरिएंटेशन व इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ