आईआईएमटी में ओरिएंटेशन प्रोग्राम, छात्रों के लिए खुले कॉलेज के बंद दरवाजे, नए स्टूडेंट ने जाना कालेज का कल्चर

कॉलेज में लौटी रोनक, शिक्षक और छात्रों ने आपस में किया संवाद कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज में आज सत्र 2021-22 की शुरुआत हो गई। इस अवसर पर कॉलेज में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें स्टूडेंट्स को कॉलेज के कल्चर के बारे में जानकारी दी गई।

वहीं नए माहौल में नए विद्यार्थी एक दूसरे से जान-पहचान करते दिखाई दिए साथ ही सीनीयर छात्रों ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई।फिर से कॉलेज खुलने पर समूह के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने कहा कि छात्रों को पहले दिन से ही पूरी एनर्जी के साथ अपने लक्ष्य के लिए जुट जाना चाहिए। कॉलेज की तरफ से स्टूडेंट्स को प्रत्येक स्तर पर एक बेहतर प्लेटफॉर्म मुहैया कराया जाएगा। इस दौरान  नया कॉलेज, नए साथी, नया सत्र के साथ कॉलेज में आने वाली सभी छात्र- छात्राएं पूरे उत्साह में दिखे। पुराने छात्रों ने कई महीने बाद कॉलेज आकर बहुत ही खुशी जाहिर की। इसके साथ ही कॉलेज के टीचर्स को भी ऑनलाइन क्लासेज से इतर स्टूडेंट्स को प्रेक्टिकल क्लास देकर काफी अच्छा लगा। इस दौरान कोरोना संबंधी गाइडलाइंस का खास ख्याल रखा गया है। छात्र-छात्राओं की एंट्री से पूर्व उन्हें मास्क और सेनेटाइजेशन के साथ नियमित इस्तेमाल को लेकर जागरुक किया गया। साथ ही “दो गज दूरी है जरुरी” का पालन करने की हिदायत दी गई। वहीं संक्रमण को देखते हुए छात्रों से वैक्शीनेशन का सर्टिफिकेट देखकर ही कक्षा में बैठने की अनुमति दी गई। मालूम हो कि स्कूल-कॉलेज सहित सभी शैक्षणिक संस्थान लगभग पिछले साल मार्च के महीने में आई महामारी के दौरान बंद कर दिए गए थे। इसके बाद पिछले साल के अंत में हालात सुधरने के बाद शिक्षण संस्थानों को खोलने की कोशिश भी की गई थी लेकिन फिर इस साल आई दूसरी लहर ने एक बार फिर स्कूल-कॉलेज समेत अन्य संस्थानों को बंद कर दिया था।

यह भी देखे:-

तेजी से ओडिशा की ओर बढ़ रहा यास, 185 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
अफगानिस्तान पर दिल्ली में बड़ी बैठक, मजबूत हो रहे आतंकी संगठनों के खिलाफ रणनीति पर चर्चा
मुख्यमंत्री ने दी 6500 करोड़ के सबसे बड़े डाटा सेंटर की सौगात
वायु प्रदूषण : यूपी, दिल्‍ली समेत कई जगह बेहद खराब स्थिति, राज्‍यों में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है
UDGHOSH 2026 का भव्य समापन: अंतरा मित्रा के लाइव कॉन्सर्ट ने बांधा समां, दो दिनों तक छाया रहा उत्सव ...
गलगोटियास विश्वविद्यालय ने जिला गौत्तम बुद्ध नगर के “ज़िला कारागार” में “राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का कि...
जहांगीरपुर श्री रामायण मेला समिति की नई कार्यकारिणी गठित, सुरेंद्र शर्मा सरल बने अध्यक्ष
यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण यह अध्यक्ष ने प्राधिकरण कार्यालय में की बैठक विकास कार्यों की समीक्षा की
देवभूमि उत्‍तराखंड से मेरे जीवन को मिली अलग दिशा- प्रधानमंत्री मोदी, आक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन
उधमशीलता जागरूकता शिविर का आयोजन, छात्रों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया
फाइजर से ज्यादा बेहतर है मॉडर्ना की वैक्सीन, जानें स्टडी में हुआ क्या खुलासा
बिमटेक में उत्साह के साथ छात्र-छात्रों ने जन्माष्टमी मनाई
ग्रेटर  नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी  निलंबित, पढ़ें पूरी खबर 
'कोवाक्सिन' आपात उपयोग सूची में शामिल होगी, अगस्त के पहले सप्ताह तक डब्ल्यूएचओ करेगा फैसला
अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा ने मनाई सरदार पटेल की जंयती
अतिक्रमण के खिलाफ और जोरदार अभियान चलाएगा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण