भाकियू अराजनैतिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलामुख्यालय पर सौपा ज्ञापन
भाकियू अराजनैतिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलामुख्यालय पर सौपा ज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(खालिद सैफी):लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई घटना को लेकर संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन ने जिला गौतम बुद्ध नगर के एडीएम वित्त दिवाकर सिंह को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौपा। संगठन के जिला मीडिया प्रभारी सुनील नागर ने बताया कि जिला मुख्यालय सूरजपुर में एडीएम वित्त दिवाकर सिंह को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपकर मांग की कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को मंत्री पद से सरकार तुरंत बर्खास्त करें और मंत्री व उसके बेटे तथा उनके सहयोगी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए। संगठन के प्रदेश प्रवक्ता एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा कि घायल किसानों को उच्च स्तर पर इलाज सरकार कराएं और मृतक किसानों के परिजनों को उचित मुआवजा एवं सरकारी नौकरी दी जाए साथ ही उन्होंने कहा कि किसान संयुक्त मोर्चा एवं राकेश टिकैत के आह्वान पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी जैसा भी उनका आदेश होगा हम उसका पालन करेंगे ।इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष पवन खटाना, अमित कसाना ,परविंदर अवाना ,ज्ञानी सरपंच ,गजेंद्र चौधरी, भगत सिंह तुगलपुर, विनोद शर्मा ,सुभाष सलारपुर ,भिखारी प्रधान ,बेली भाटी, सुमित तवर ,धर्मेंद्र चपराना ,सुंदर खटाना ,संदीप खटाना, फिरे राम ,भारत अवाना, नरेश शर्मा, इंद्रेश ,अजीत, अजय पाल ,सचिन सुंदर ,लकी ,महेश खटाना ,योगेश भाटी ,मटरू ,संदीप अवाना, रविंद्र भाटी ,प्रमोद सफीपुर, वीर सिंह, ग्रुपप्रीत सिंह एडवोकेट, प्रवीण चपराना ,सूरज नागर ,सुरेंद्र नागर, महाराज सिंह ,सत्य भाटी ,अजय , मनसा खटाना, सोनू भाटी ,विकास शर्मा ,नरेश शर्मा आदि सैकड़ों किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे
यह भी देखे:-
ग्रेनो प्राधिकरण के खिलाफ मकोड़ा गांव के ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी
यमुना एक्सप्रेस वे की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस को मिली आधा दर्जन पेट्रोलिंग गाड़िया...
रंगपुरी में आयोजित वार्षिक संत समागम में ध्यानाचार्य डॉ. अजय जैन ने लिया भाग, धार्मिक एकता और सद्भाव...
शारदा विश्वविद्यालय में एड्स जागरुकता रैली, संक्रमण से बचाव पर जोर
पुण्यतिथि पर सपाइयों ने दी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि
महाकुंभ 2025: योगी सरकार की बेहतरीन व्यवस्था से श्रद्धालुओं में उत्साह, सुपर से भी ऊपर बताया प्रबंध
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद निकली तिरंगा यात्रा, गांव आनंदपुर में गूंजे देशभक्ति के नारे
सांसद डॉ. महेश शर्मा ने की नागरिकता संशोधन विधेयक शांति अपील
कोरोना में गौतमबुद्ध नगर प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंचा
ट्यूबवेल पर पानी पीने गए दादा पोते की करंट लगने से मौत, मुकदमा दर्ज
ग्रेनो में अब और ऊंचे मॉल व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बन सकेंगे
दनकौर बिलासपुर में बीजेपी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजनागर का हुआ भव्य स्वागत
ग्रेटर नोएडा : सवर्ण समाज ने पीएम मोदी का जताया आभार
मंगलवार, कल तहसीलों में आयोजित होगा तहसील दिवस
स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय को मिला ISDC इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड
जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन को लेकर दादरी में नुक्कड़ सभाएं, दादरी विधायक तेजपाल नागर ने लोगों से सहभागिता...
